विज्ञापन

डिजिटल मार्किंग पर उठे सवाल, अब CBSE से कॉपियों की फिजिकल चेकिंग और री-एग्जाम की मांग

CBSE OSM controversy : डिजिटल मार्किंग को लेकर उठे इन सवालों ने शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट पैदा कर दिया है. छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके कॉलेज एडमिशन और भविष्य पर असर पड़ सकता है.

डिजिटल मार्किंग पर उठे सवाल, अब CBSE से कॉपियों की फिजिकल चेकिंग और री-एग्जाम की मांग
CBSE की डिजिटल गड़बड़ी के बाद अब फिजिकल चेकिंग की मांग

CBSE OSM Controversy : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम (OSM) इन दिनों लगातार विवादों में घिरता जा रहा है. छात्रों और पैरेंट्स का आरोप है कि डिजिटल चेकिंग प्रोसेस में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिसका सीधा असर छात्रों के मार्क्स पर पड़ रहा है. जिस सिस्टम को कॉपी चेकिंग प्रोसेस को तेज, पारदर्शी और सटीक बनाने के मकसद से शुरू किया गया था, वही अब असंतोष का कारण बनता दिख रहा है. कई छात्रों का कहना है कि सही जवाबों पर भी कम नंबर दिए गए, जिससे उनके भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है.

4 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन

इस बार CBSE के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है. यह संख्या अपने आप में यह बताती है कि छात्रों अपने मार्क्स से खुश नहीं हैं और वे दोबारा चेकिंग की मांग कर रहे हैं. कई छात्रों ने दावा किया है कि सही उत्तरों पर भी कम मार्क्स दिए गए हैं, जबकि कुछ मामलों में उत्तरों को सही तरीके से चेक नहीं किया गया है.

अप्लाई​ करने से डर रहे हैं कई छात्र

हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों ने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है, लेकिन कुछ छात्र इस प्रोसेस से दूरी भी बना रहे हैं. उनका कहना है कि उन्हें डर है कि दोबारा चेकिंग में उनके नंबर और कम हो सकते हैं. इसी डर के चलते कई छात्र अभी भी आवेदन करने से बच रहे हैं, जिससे स्थिति और अधिक विवादित होती जा रही है.

ग्रेस मार्क्स और फिजिकल चेकिंग की मांग तेज

छात्रों और कुछ पैरेंट्स की ओर से यह मांग उठ रही है कि सभी छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए जाएं, ताकि किसी के साथ अन्याय न हो. इसके अलावा एक बड़ा वर्ग यह भी मांग कर रहा है कि डिजिटल चेकिंग की जगह आंसर शीट्स को दोबारा फिजिकली चेक किया जाए. इसके साथ ही कुछ छात्रों ने पूरे एग्जाम्स को दोबारा कराने की मांग भी रखी है.

कैप्टन मोहित जोशी ने जताई नाराजगी

कैप्टन मोहित जोशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर CBSE की कॉपी चेकिंग को लेकर नाराजगी जताई है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सरकार को तुरंत कदम उठाकर छात्रों की आंसर शीट्स की फिजिकल जांच करवानी चाहिए. उनका कहना है कि लाखों छात्र अपने नंबरों से परेशान हैं और इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए.

सिस्टम पर भरोसे का संकट

डिजिटल मार्किंग को लेकर उठे इन सवालों ने शिक्षा व्यवस्था पर भरोसे का संकट पैदा कर दिया है. छात्रों का कहना है कि उनकी मेहनत का सही मूल्यांकन नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके कॉलेज एडमिशन और भविष्य पर असर पड़ सकता है. अब देखना होगा कि CBSE इन बढ़ती मांगों और विवादों पर क्या कदम उठाता है और क्या सिस्टम में कोई बदलाव किया जाता है या नहीं.

CBSE छात्र मांग रहे 'फिजिकल चेकिंग', शिक्षा मंत्री बोले- 'दुनियाभर में हो रहा OSM का इस्तेमाल'

लेखक के बारे में
img
मुकेश बौड़ाई
Chief Copy Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE OSM Controversy, CBSE Physical Re-checking, CBSE OSM Controversy 2026, CBSE Digital Copy Checking
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com