CBSE Student Sarthak Siddhant: CBSE के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की पोल खोलने वाले छात्र सार्थक सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में सार्थक ने बताया है कि वो आज शाम कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं. सार्थक सिद्धांत पिछले कुछ हफ्तों में काफी चर्चा में रहे, उन्होंने सबसे पहले सीबीएसई के OSM पोर्टल में गड़बड़ी और टेंडर प्रक्रिया में कमियों को उजागर किया था. इसके बाद सार्थक को संसदीय कमेटी ने भी बुलाया था, जहां उन्होंने सभी सदस्यों को काफी इंप्रेस किया.
सार्थक सिद्धांत ने किया पोस्ट
सार्थक ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, आज शाम 5 बजे मैं कुछ बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं. यह ट्वीट सभी टेक (tech) से जुड़े लोगों, पत्रकारों, डेटा साइंटिस्ट्स, रिसर्चर्स, इनवेस्टर्स (निवेशकों), वकीलों, कॉन्ट्रैक्टर्स और आम नागरिकों के लिए एक खुला और दिल से आमंत्रण है. आइए, मिलकर कुछ बहुत बड़ा करते हैं!
🚨I am announcing something at 5 PM ist today🚨
— Sarthak Sidhant (@sidhant_sarthak) June 26, 2026
This tweet is an open and unequivocally cordial invite to all tech people, journalists, data scientists, researchers, investors, lawyers, contractors & citizens.
Let's Collaborate on something Massive.
at 5 PM today and forth…
सीबीएसई पोर्टल की पोल खोलने के बाद चर्चा में आए सिद्धांत
सार्थक सिद्धांत झारखंड के रहने वाले 17 साल के एक छात्र हैं, जिन्होंने खुद इस साल 12वीं का बोर्ड एग्जाम दिया था. रिजल्ट जारी होने के बाद जब सीबीएसई के ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर सवाल उठने लगे तो सार्थक ने छानबीन शुरू की, इसके बाद उन्होंने उन कमियों को उजागर कर दिया, जिनका इस्तेमाल कर COEMPT कंपनी को कॉपी स्कैनिंग का काम दिया गया था. इस खुलासे के बाद सार्थक सोशल मीडिया पर छा गए और राहुल गांधी ने भी उनसे मुलाकात की.
अब देखना होगा कि सार्थक सिद्धांत आज शाम 5 बजे कौन सा बड़ा ऐलान करते हैं. अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स या फिर सीबीएसई को लेकर बात कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें - चुनाव आयोग और SIR की NCERT की नई किताब में तारीफ, स्कूली बच्चे पढ़ेंगे चैप्टर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं