CTET Admit Card 2022: जारी हुआ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड,  Direct Link से डाउनलोड करें

CTET Admit Card 2022: सीबीएसई ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है. इससे पहले बोर्ड ने सीईटी 2022 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था.

CTET Admit Card 2022: जारी हुआ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड,  Direct Link से डाउनलोड करें

CTET Admit Card 2022: जारी हुआ केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड

नई दिल्ली:

CBSE CTET Admit Card Out: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2022 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने सीटीईटी 2023 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट से सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड (CTET Admit Card 2022) कर सकते हैं. सीईटी 2022 एडमिट कार्ड को वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि का प्रयोग करना होगा. यहां नीचे दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक से भी उम्मीदवार सीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. CBSE CTET Admit Card Out: इस लिंक से डाउनलोड करें

सीबीएसई (CBSE) जनवरी 2023 या फरवरी 2023 के पहले सप्ताह में सीटीईटी 2022 परीक्षा (CTET 2022 exam) का आयोजन करेगा. शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक परीक्षा तिथि का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा. सीटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच होगी. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी. सीटीईटी परीक्षा (CTET Exam) के लिए सीटीईटी एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है.

RRB Chandigarh Group D Result 2022: जारी हुआ आरआरबी चंडीगढ़ ग्रुप डी का रिजल्ट, सफल कैंडिडेट्स पीईटी के लिए हो जाएं तैयार

सीबीएसई ने अभी एक दिन पहले CTET 2022 प्री-एडमिट कार्ड या सीटीईटी 2023 एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी किया था. इंटिमेशन स्लिप उम्मीदवारों को परीक्षा की तारीख और शहर के बारे में सूचित करने के लिए जारी की गई है. 

UPSC ESE Final Result 2022: यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित, 213 कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट, नियुक्तियां 246 होंगी

CBSE CTET Admit Card 2022: इंटिमेशन स्लिप ऐसे डाउनलोड करें

1.सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाएं.

2.होम पेज पर "डाउनलोड प्री एडमिट कार्ड फॉर सीटीईटी 22 दिसंबर" लिंक पर क्लिक करें.  

3.अब नए खुले पेज में, अपने लॉगिंग क्रेडेंशियल्स जैसे एप्लीकेशन नंबर और डीओबी दर्ज करें.

4.सबमिट पर क्लिक करें और आपका CTET 2022 प्री-एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.

5.CTET 2022 प्री-एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव कर लें.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com