विज्ञापन

CTET के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, CBSE ने दोबारा खोली थी विंडो

CTET 2026 Application Last Date: सीबीएसई की तरफ से CTET के लिए आवेदन विंडो फिर से खोली गई थी, जिसकी आखिरी तारीख आज यानी 1 सितंबर है. जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके लिए ये आखिरी मौका है.

CTET के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज, CBSE ने दोबारा खोली थी विंडो
CTET के लिए आवेदन का आखिरी मौका

CTET के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका आज है. CBSE की तरफ से आवेदन विंडो बंद होने के कई दिनों बाद इसे फिर से खोला गया और बताया गया कि 1 सितंबर तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में पढ़ा रहे टीचर्स को टीईटी या सीटीईटी देने के ज्यादा मौके देने की बात कही थी, यही वजह है कि फिर से एक हफ्ते के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया गया. जिन लोगों ने अब तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, उनके पास आवेदन करने का ये आखिरी मौका है. 

CTET के लिए कैसे करें आवेदन?

  • CTET आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं 
  • यहां होमपेज पर आपको Apply for CTET 2026 का लिंक दिखेगा, इस पर क्लिक करें
  • New Registration वाले लिंक पर क्लिक करें और यहां जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता और एग्जाम सिटी की जानकारी डालकर फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • ये सब करने के बाद आपको आवेदन शुल्क जमा करना होगा
  • आखिर में सब कुछ एक बार फिर से चेक करें और फिर सबमिट कर दें 

किसके लिए होता है एग्जाम?

देशभर में टीचर बनने के लिए CTET या फिर टीईटी निकालना जरूरी होता है, ये एक पात्रता परीक्षा है. इसमें दो पेपर होते हैं, पेपर-1 उन लोगों के लिए होता है, जो प्राइमरी यानी 1-5वीं तक की क्लास के लिए आवेदन करना चाहते हैं. वहीं पेपर-2 कक्षा छठी से 8वीं तक के लिए होता है.  

पहले ही आवेदन कर चुके हैं लाखों उम्मीदवार

सीटीईटी के लिए लाखों उम्मीदवार पहले से ही आवेदन पूरा कर चुके हैं. जिन लोगों ने पहले अपना रजिस्ट्रेशन और आवेदन किया था, उन्हें दोबारा कुछ भी करने की जरूरत नहीं है. ये विंडो सिर्फ उन लोगों के लिए खोली गई है, जो पहले किसी वजह से आवेदन नहीं कर पाए थे. आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीबीएसई की तरफ से परीक्षा की तारीख जारी की जाएगी. साथ ही एडमिट कार्ड जारी होने का प्रोसेस भी शुरू होगा. ॉ

ये भी पढ़ें - NEET PG री-एग्जाम के लिए क्या होंगे नियम? नए एडमिट कार्ड से लेकर एग्जाम सेंटर तक, यहां जानें हर सवाल का जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ctet 2026 Application Process, CTET 2026 Application New Deadline, Ctet 2026 Last Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com