विज्ञापन

आम के शौकीन हैं! तो आम से जुड़े कितने सवालों के जवाब दे पाएंगे, ट्राई करें

Mango Quiz: फलों का राजा आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि वैरायटी में भी खास है. दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, चौसा, तोतापुरी जैसे कई वैरायटी के आम लोगों की पहली पसंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से जुड़े कई रोचक तथ्य और सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब हर आम प्रेमी को नहीं पता होता?

आम के शौकीन हैं! तो आम से जुड़े कितने सवालों के जवाब दे पाएंगे, ट्राई करें

Mango Quiz: फलों का राजा आम सिर्फ स्वाद में ही नहीं, बल्कि वैरायटी में भी खास है. दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, चौसा, तोतापुरी जैसे कई वैरायटी के आम लोगों की पहली पसंद होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आम से जुड़े कई रोचक तथ्य और सवाल ऐसे हैं, जिनका जवाब हर आम प्रेमी को नहीं पता होता? अगर आप खुद को आम का असली शौकीन मानते हैं, तो इन मजेदार सवालों के जरिए अपना ज्ञान परखिए. 

आम से जुड़े मजेदार सवाल 

1- आम का वैज्ञानिक नाम क्या है?

2- दुनिया में सबसे ज्यादा आम उत्पादन किस देश में होता है?

3- अल्फांसो आम किस राज्य में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है?

4- दशहरी आम किस राज्य से जुड़ा है?

5- दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा माना जाता है?

6- आम की सबसे ज्यादा खेती भारत के किस राज्य में होती है?

7- चौसा आम किस मुगल शासक से जुड़ा माना जाता है?

8- आम पर आधारित प्रसिद्ध त्योहार “मैंगो फेस्टिवल” भारत के किस शहर में आयोजित होता है?

9- कच्चे आम से बनने वाला लोकप्रिय गर्मियों का पेय का नाम क्या है?

10- आम का पेड़ लगभग कितने साल तक फल दे सकता है?

Do You Know: जलेबी को इंग्‍ल‍िश में क्‍या बोलते हैं? सुनकर चकरा जाएगा दिमाग

Latest and Breaking News on NDTV

उत्‍तर- 

1- Mangifera indica

2- भारत

3- महाराष्ट्र

4- उत्तर प्रदेश

5- मियाज़ाकी आम

6- उत्तर प्रदेश

7- शेरशाह सूरी

8- दिल्ली

9- आम पना

10- 40-50 साल या उससे अधिक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mango Quiz, Quiz, Quiz Based On Fruits, Quiz Champion, Mango Facts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com