विज्ञापन

कक्षा 10वीं के लिए बड़ी खबर: NCERT नए सत्र से 3 महीने पहले ही जारी करेगा नई किताबें, जानें कब से मिलेंगी

NCERT Class 10 New Books: एनसीईआरटी नए सेशन 2027 की शुरुआत से 3 महीने पहले, यानी दिसंबर 2026 तक क्लास 10वीं की नई किताबें जारी कर देगा. जानें कब आएगा नया सिलेबस और छात्रों को इससे क्या फायदे होंगे.

कक्षा 10वीं के लिए बड़ी खबर: NCERT नए सत्र से 3 महीने पहले ही जारी करेगा नई किताबें, जानें कब से मिलेंगी
किताबें समय पर और तय कीमत पर मिलने से बाजार में नकली (पायरेटेड) किताबों की बिक्री और कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगेगी.

CBSE Syllabus 2027 Class 10 : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद यानी NCERT ने नए सेशन की शुरुआत से लगभग तीन महीने पहले, यानी दिसंबर 2026 तक ही कक्षा 10वीं की नई रिवाइज्ड टेक्स्टबुक्स (New Textbooks) जारी कर देगा. इस फैसले के पीछे एनसीईआरटी का मुख्य उद्देश्य छात्रों को नया सेशन शुरू होने से पहले ही रिवाइज्ड करिकुलम (Revised Curriculum) से पूरी तरह परिचित कराना है, ताकि वे बिना किसी तनाव के समय पर अपनी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकें.

15 नवंबर तक CBSE को भेजा जाएगा नया सिलेबस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एनसीईआरटी के डायरेक्टर दिनेश प्रसाद सकलानी ने स्पष्ट किया है कि क्लास 10वीं के सभी सब्जेक्ट्स का नया सिलेबस 15 नवंबर 2026 तक CBSE बोर्ड को भेज दिया जाएगा. इसके साथ ही, ऑफिशियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया जाएगा.

नवंबर और दिसंबर में इस तरह मिलेंगी किताबें

  • नई किताबों में अंग्रेजी, हिंदी, उर्दू, गणित, संस्कृत, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान (Social Science), स्किल एजुकेशन, आर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन जैसे सब्जेक्ट शामिल होंगे. 
  • लैंग्वेज की किताबें 20 नवंबर 2026 तक बाजार में आने की उम्मीद है.
  • बाकी अन्य मुख्य विषय, जैसे- गणित, विज्ञान आदि की किताबें दिसंबर 2026 के अंत तक छात्रों के लिए उपलब्ध करा दी जाएंगी.

समय से पहले किताबें मिलने के फायदे

पायरेसी और कालाबाजारी पर रोक

किताबें समय पर और तय कीमत पर मिलने से बाजार में नकली किताबों की बिक्री और कालाबाजारी पर पूरी तरह लगाम लगेगी.

पढ़ाई की एडवांस शुरुआत

वर्तमान में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट (जिनकी फाइनल परीक्षाएं फरवरी-मार्च में समाप्त हो जाती हैं) नए सेशन का इंतजार किए बिना मार्च से ही कक्षा 10वीं की पढ़ाई शुरू कर सकेंगे.

शिक्षकों को तैयारी का मौका

शिक्षक भी नए कैरिकुलम को पहले से समझकर उसके अनुसार बेहतरीन टीचिंग मैटेरियल्स और नोट्स तैयार कर सकेंगे.

ऑनलाइन और ऑफलाइन कहां से खरीदें?

किताबें उपलब्ध होने के बाद इन्हें एनसीईआरटी के आधिकारिक पोर्टल के अलावा अमेजन (Amazon), फ्लिपकार्ट (Flipkart) जैसे ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा. साथ ही, सुदूर सीमावर्ती या ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आर्मी पोस्ट सर्विसेज (Army Post Services) के जरिए भी किताबें पहुंचाई जाएंगी.

यह भी पढ़ें- CBSE Board Date Sheet 2027 LIVE: कभी भी आ सकती है डेटशीट, वेबसाइट करते रहें चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCERT Books, NCERT New Books
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com