विज्ञापन

CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे इतने लाख छात्र, बोर्ड ने जारी किए आंकड़े

CBSE Second Board Exam: सीबीएसई ने बताया है कि 6.68 लाख छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया है. इसमें 4 लाख से ज्यादा लड़के और 2.6 लाख से ज्यादा लड़कियां शामिल हैं.

CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे इतने लाख छात्र, बोर्ड ने जारी किए आंकड़े
CBSE Second Board Exam

CBSE Second Board Exam: CBSE पहली बार न्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत दो बोर्ड एग्जाम करवाने जा रहा है. इसी बीच बोर्ड की तरफ से उन छात्रों की संख्या बताई गई है, जिन्होंने दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया है. सीबीएसई ने बताया है कि इस दूसरी परीक्षा में शामिल होने के लिए लगभग 6.68 लाख छात्रों ने आवेदन किया है. इसमें 4 लाख से ज्यादा लड़के और 2.6 लाख से ज्यादा लड़कियां शामिल हैं. दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई 2026 से शुरू हो रही है, इसके लिए डेटशीट भी जारी कर दी गई है. 

दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी

सीबीएसई की पहली बोर्ड परीक्षा फरवरी और मार्च 2026 के बीच हुई थी, इस बार दूसरे बोर्ड एग्जाम के चलते सीबीएसई ने 10वीं का रिजल्ट अलग से जारी किया और इसे रिकॉर्ड समय में जारी किया गया. अब दूसरी बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है. बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि कुल 6.68 लाख छात्रों में से कितने कंपार्टमेंट वाले हैं और कितने छात्र अपने नंबर सुधारना चाहते हैं. 

नंबर सुधारने की कोशिश

CBSE ने बताया है कि इस परीक्षा में सबसे ज्यादा छात्र (करीब 5.25 लाख) वो हैं जो अपने नंबर सुधारना चाहते हैं. वहीं बाकी छात्र कंपार्टमेंट वाले हैं. छात्र विज्ञान (Science), गणित (Maths), सामाजिक विज्ञान (Social Science) और भाषाओं (Languages) में से किन्हीं भी तीन विषयों में अपने नंबर सुधारने के लिए परीक्षा दे सकते हैं. वही मार्कशीट फाइनल मानी जाएगी, जिसमें छात्र के ज्यादा नंबर होंगे.

CBSE सेकेंड बोर्ड एग्जाम की डेटशीट

  • 15 मई - मैथेमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथेमेटिक्स बेसिक
  • 16 मई - इंग्लिश
  • 18 मई -    विज्ञान (Science)
  • 19 मई -    मुख्य भाषाएं (हिन्दी/उर्दू आदि)
  • 20 मई -    पेंटिंग, संस्कृत, आईटी, एआई
  • 21 मई - समाजिक विज्ञान 

कौन नहीं दे सकता है दूसरा एग्जाम?

CBSE की तरफ से पहले ही दूसरे बोर्ड एग्जाम के नियम तय कर लिए गए थे. इसमें बताया गया था कि तीन से ज्यादा विषयों में फेल होने वाले छात्र दूसरा एग्जाम नहीं दे पाएंगे, वहीं जिन छात्रों ने पहली यानी मुख्य परीक्षा नहीं दी है, उन्हें भी दूसरी परीक्षा में बैठने का मौका नहीं मिलेगा. 

CUET PG पास करने वाले छात्रों को इन बड़ी यूनिवर्सिटीज में मिलता है एडमिशन, इतनी जाती है कटऑफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Second Board Exam, CBSE Second Board Exam Data, CBSE Second Board Exam Total Students, CBSE Two Board Exam 2026, CBSE Second Board Exam Date Sheet Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com