CUET PG Top University Admission : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) शुक्रवार (24 अप्रैल, 2026) यानि की आज शाम 5 बजे तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (CUET PG) 2026 का रिजल्ट जारी कर सकती है. रिजल्ट घोषित होने के बाद कैंडिड्ट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकेंगे. इस एग्जाम को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स लाना जरूरी है. हालांकि, केवल क्वालीफाई करना ही टॉप यूनिवर्सिटीज में एडमिशन की गारंटी नहीं देता. अच्छे कॉलेजों में एडमिशन पूरी तरह से मार्क्स, कटऑफ और सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा. रिजल्ट के बाद देशभर की यूनिवर्सिटीज में एडमिशन प्रोसेस तेजी से शुरू हो जाएगा.
किन टॉप यूनिवर्सिटीज में मिलेगा एडमिशन
CUET PG स्कोर के आधार पर देश की कई प्रमुख सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में एडमिशन मिलेगा, जिनमें तेजपुर यूनिवर्सिटी, नागालैंड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ ओडिशा, पांडिचेरी यूनिवर्सिटी, इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी, इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी, बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, त्रिपुरा यूनिवर्सिटी, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हैदराबाद यूनिवर्सिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी यूनिवर्सिटी, नालंदा यूनिवर्सिटी और बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) सहित कई यूनिवर्सिटीज शामिल हैं.
CUET PG कटऑफ
- इस दौरान कटऑफ अलग-अलग केटेगरीज के लिए अलग-अलग होती है-
- टॉप यूनिवर्सिटीज: 300 में से 270 मार्क्स से ज्यादा
- जनरल कटऑफ: लगभग 200-240 मार्क्स
- मिनिमम क्वालीफाइंग स्कोर: लगभग 180-220 मार्क्स
CUET PG परीक्षा और रिजल्ट डिटेल्स
NTA ने परीक्षा 6 से 30 मार्च के बीच कराई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर-की 11 अप्रैल को जारी की गई थी. आंसर-की को चुनौती देने की आखिरी तारीख 14 अप्रैल थी. अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देखने के लिए कैंडिड्ट्स को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालनी होगी. एजेंसी नतीजों के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी करेगी.
CUET PG 2026 का रिजल्ट कैसे देखें?
कैंडिडेट्स इन आसान स्टेप्स की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं
स्टेप 1: CUET PG की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: नए खुले पेज पर, अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालें.
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें और आपका CUET PG 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं