सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की 10वीं क्लास की सेकंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा? इसका इंतजार लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने इस बार 10वीं क्लास की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है. उम्मीद की जा रही है कि CBSE जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट्स पर क्लास 10 सेकंड बोर्ड रिज़ल्ट 2026 जारी कर देगा. ये एग्जाम 15 मई से 21 मई 2026 के बीच आयोजित हुआ था. 10वीं दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल CBSE पोर्टल्स के साथ- साथ DigiLocker, UMANG और SMS के ज़रिए भी हासिल किया जा सकेगा.
बता दें कि CBSE के नए शुरू किए गए टू-बोर्ड एग्जाम सिस्टम के तहत इस बार 10वीं क्लास के दो बोर्ड एग्जाम हुआ हैं. दूसरे बोर्ड एग्जाम के जरिए छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस को बेहतर करने का मौका दिया गया है. जिन छात्रों के फरवरी में हुए मुख्य एग्जाम में अच्छे नंबर नहीं आए हैं, उन्हें ये दूसरी बोर्ड परीक्षा देना का मौका दिया गया है. ताकि ऐसे छात्र अपने नंबरों में सुधार ला सकेंगे.
कैसे बदलेगा आपका फाइनल स्कोर
CBSE के नए दो-बोर्ड एग्जाम सिस्टम के तहत, बोर्ड दोनों एग्जाम में मिले मार्क्स की तुलना करेगा, फाइनल मार्कशीट तैयार करते समय हर सब्जेक्ट में ज्यादा स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा. यानी जिसमें ज्यादा नंबर आएं है, उसे ही फाइल माना जाएगा.
कितने नंबर आने पर होंगे पास
CBSE क्लास 10 सेकंड बोर्ड एग्जाम 2026 को पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट के साथ-साथ ओवरऑल मिनिमम 33 परसेंट मार्क्स लाने होंगे. CBSE उन स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दे सकता है, जो बोर्ड के नियमों के अनुसार, पास होने की ज़रूरत से थोड़े कम नंबरों से चूक जाते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं