विज्ञापन

CBSE 10th Second Board Exam 2026: 60% छात्रों ने बढ़ाए अपने अंक, जानें कहां से मिलेगी नई मार्कशीट

क्लास 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए 6,64,027 छात्रों ने पंजीकरण करवाया था. लेकिन एग्जाम में 6,63,777 छात्र शामिल हुए थे. इस दौरान इंप्रूवमेंट के लिए परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या 5,13,955 रही.

CBSE 10th Second Board Exam 2026: 60% छात्रों ने बढ़ाए अपने अंक, जानें कहां से मिलेगी नई मार्कशीट
कुल 1,49,822 छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) 2020 के तहत इस साल से दो बोर्ड परीक्षा शुरू की गई हैं. ऐसे करने का मकसद छात्रों को अपने बोर्ड परीक्षा के स्कोर को बेहतर करने का मौका देना है.  बोर्ड के अनुसार स्कोर सुधारने के लिए परीक्षा देने वाले लगभग 60% छात्रों ने अपने मार्क्स सफलतापूर्वक बढ़ाए हैं. छात्र अब DigiLocker रिजल्ट पोर्टल के जरिए अपनी डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट देख सकते हैं. मुख्य और दूसरी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को मिलाने के बाद, CBSE कक्षा 10 का कुल पास प्रतिशत 96.78% रहा है. 

15 मई से 21 मई के बीच हुआ था एग्जाम

CBSE क्लास 10 की दूसरी बोर्ड परीक्षा 15 मई से 21 मई के बीच आयोजित की गई थी. जबकि मुख्य बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच हुई थीं. मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद दूसरी परीक्षा के लिए 6,64,027 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. जबकि 6,63,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से 5,13,955 छात्रों ने अपने मार्क्स बेहतर करने के लिए परीक्षा दी थी. 3,08,095 छात्र यानी 59.95%, मुख्य परीक्षा की तुलना में अपना प्रदर्शन बेहतर करने में सफल रहे हैं.

कंपार्टमेंट एग्जाम का कैसा रहा रिजल्ट

कंपार्टमेंट कैटेगरी वाले छात्रों के लिए दूसरी परीक्षा भी फायदेमंद साबित हुई है. कुल 1,49,822 छात्रों ने कंपार्टमेंट एग्जाम दिया था. जिनमें से 78,503 छात्र पास हुए हैं. इस साल कंपार्टमेंट पास प्रतिशत 52.40% रहा. जो पिछले साल के 48.68% था.

कहां से मिलेगी मार्कशीट

रेगुलर स्टूडेंट्स को अपनी प्रिंटेड मार्कशीट और पासिंग सर्टिफिकेट स्कूलों से मिलेंगे. जबकि प्राइवेट कैंडिडेट्स  डिजिटल डॉक्यूमेंट्स ऑनलाइन देख सकते हैं, जबकि प्रिंटेड कॉपी उनके रजिस्टर्ड पते पर भेजी जाएंगी. मार्कशीट में बढ़े हुए अंक जोड़े गए होंगे.

ये भी पढ़ें- CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे करें फटाफट चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cbse Class 10 Exam, CBSE Class 10 Board Exam, Cbse Class 10 Second Board Exam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com