विज्ञापन

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, री-एवाल्यूएशन और वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, यहां देखें

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026 के बाद बोर्ड ने स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-एवाल्यूएशन का शेड्यूल जारी किया है. जानें आवेदन तिथि, फीस और पूरी प्रक्रिया.

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री छात्रों के लिए बड़ा अपडेट, री-एवाल्यूएशन और वेरिफिकेशन का शेड्यूल जारी, यहां देखें
CBSE द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और किसी भी चरण के लिए ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. साथ ही छात्रों के लिए पोस्ट-रिजल्ट सुविधाओं का शेड्यूल भी रिलीज कर दिया है. चलिए जानते हैं बोर्ड द्वारा जारी पूरा शेड्यूल...

पूरा शेड्यूल यहां देखें

ऑनलाइन होगी प्रोसेस

CBSE द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पूरी प्रोसेस ऑनलाइन होगी कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. बता दें कि छात्रों को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही आवेदन करना होगा. फीस का पेमेंट केवल UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकेगा.

पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस दो स्टेप्स में होगी पूरी

बोर्ड ने बताया है कि पोस्ट-रिजल्ट प्रोसेस दो स्टेप्स में पूरी होगी. पहले में छात्र अपनी Evaluated Answer Book की स्कैन कॉपी प्राप्त कर सकते हैं. इसके बाद वाले स्टेप में वे अंकों के सत्यापन, री-एवाल्यूएशन या दोनों के लिए आवेदन कर सकेंगे. केवल वही छात्र सत्यापन या री-एवाल्यूएशन के लिए पात्र होंगे जिन्होंने पहले स्कैन कॉपी प्राप्त की हो.

कब से आवेदन और कितनी है फीस

शेड्यूल के अनुसार, स्कैन कॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन 31 अगस्त 2026 से 1 सितंबर 2026 तक किए जा सकेंगे. इसके लिए 100 रुपये पर सब्जेक्ट फीस है. वहीं, सत्यापन और री-एवाल्यूएशन के लिए आवेदन 7 सितंबर 2026 से 8 सितंबर 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे. सत्यापन के लिए 100 रुपये प्रति आंसर बुकलेट और री-एवाल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस देना होगा.

CBSE ने यह भी स्पष्ट किया है कि री-एवाल्यूएशन केवल थ्योरी एग्जाम के प्रश्नों की होगी और पूरे प्रश्न का रिवैल्यूएशन किया जाएगा, किसी क्वेश्चन के किसी एक हिस्से का नहीं. साथ ही, अगर सत्यापन या री-एवाल्यूएशन के बाद अंक बढ़ते या घटते हैं तो रिवाइज्ड नंबर ही लास्ट माने जाएंगे. एक अंक की कमी भी लागू होगी.

नंबर बढ़ने पर पैसे होंगे रिफंड

बोर्ड ने कहा है कि अगर सत्यापन या री-एवाल्यूएशन के बाद अंक बढ़ते हैं, तो जमा की गई फीस उसी खाते में वापस कर दी जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था. अंतिम निर्णय CBSE का होगा और वही छात्रों पर बाध्यकारी माना जाएगा. बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील भी की है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के 23 सरकारी स्कूल प्रिंसिपलों को मिला बड़ा प्रमोशन, अब एक नहीं कई स्कूलों की संभालेंगे जिम्मेदारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com