CBSE Class 12 Results 2026: CBSE 12वीं के छात्र इन दिनों अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है. हालांकि, इस दौरान एक पेंच भी फंस रहा है. दरअसल, CBSE मई के तीसरे हफ्ते से 10वीं क्लास के सेकंड बोर्ड एग्जाम भी शुरू करने जा रहा है. ऐसे में सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या CBSE सेकंड बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा या नहीं. फिलहाल बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है.
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे. इसके लिए वे cbseresults.nic.in और DigiLocker जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकते हैं.
10वीं सेकंड बोर्ड एग्जाम
CBSE 10वीं क्लास की सेकंड बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से 21 मई 2026 के बीच कराई जाएंगी. इन परीक्षाओं में लगभग 6.6 लाख छात्र शामिल होंगे. परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक होगी. इस सिस्टम के जरिए छात्रों के दोनों अटेम्प्ट्स में से बेहतर स्कोर को फाइनल रिजल्ट में शामिल किया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड 6 मई, 2026 को जारी किए गए. छात्र इन्हें अपने स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं, जबकि प्राइवेट स्टूडेंट्स इन्हें आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं.
तनाव न लें छात्र
छात्रों को सलाह दी गई है कि वे इस समय धैर्य बनाए रखें और किसी भी तरह की फर्जी जानकारी पर भरोसा न करें. केवल आधिकारिक अपडेट के लिए CBSE की वेबसाइट पर ही नजर रखें. बता दें कि CBSE 12वीं क्लास की परीक्षाएं 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 के बीच कराई गई थीं. इस परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे.
सीबीएसई की नई मार्किंग स्कीम
बोर्ड ने इस साल 12वीं क्लास की बोर्ड कॉपियों को चेक करने के लिए 'ऑन-स्क्रीन मार्किंग' (OSM) सिस्टम लागू किया है. इस प्रोसेस के जरिए आंसर शीट्स को फिजिकली चेक करने के बजाय स्कैन किया जाता है. इसका मकसद चेकिंग प्रोसेस को ज्यादा पारदर्शी, तेज और सटीक बनाना है.
CBSE 12वीं का रिजल्ट इन पांच वेबसाइट्स पर देख सकते हैं छात्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं