CBSE Class 12th Results: CBSE 12वीं रिजल्ट जारी होने वाला है, ऐसे में लाखों छात्रों को आधिकारिक तारीख का इंतजार है. फिलहाल बोर्ड की तरफ से ये नहीं बताया गया है कि किस दिन रिजल्ट जारी किया जाएगा. कुछ दिन पहले एग्जाम कंट्रोलर की तरफ से बताया गया था कि रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी किया जा सकता है, ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले कुछ ही दिनों में रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. आज हम छात्रों के लिए वो तमाम वेबसाइट्स लाए हैं, जिनसे वो अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इन पांच वेबसाइट्स पर देख सकते हैं अपना रिजल्ट
- cbseresults.nic.in
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- digilocker.gov.in
- UMANG App
पहली बार हुआ OSM का इस्तेमाल
इस बार 12वीं के छात्रों की कॉपियां On-Screen Marking यानी OSM तकनीक से चेक हुई हैं. ये एक डिजिटल तरीका है, जिसमें कंप्यूटर या फिर टैबलेट पर कॉपियों को चेक किया जाता है. इसे लेकर कहा गया था कि इससे अंकों को जोड़ने में गलती कम होगी और रिजल्ट जल्दी तैयार होगा. हालांकि अगर वाकई रिजल्ट मई के तीसरे हफ्ते में जारी होता है तो ये पिछले साल के मुकाबले देरी से होगा.
कुछ दिन पहले ये खबरें भी सामने आई थीं कि इस नए सिस्टम के चलते ही रिजल्ट देरी से आ रहा है, इस पर परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने जवाब भी दिया था. उन्होंने कहा था कि कॉपियों की जांच तेजी से हो रही है और OSM ठीक से काम कर रहा है.
बोर्ड जारी नहीं करेगा टॉपर्स के नाम
सीबीएसई की तरफ से पिछले कुछ साल से टॉपर्स लिस्ट जारी नहीं की जाती है. इसके साथ ही डिवीजन (First/Second/Third) भी नहीं बताई जाएगी. हर विषय में टॉप 0.1% अंक लाने वाले छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा. रिजल्ट के बाद स्कूलों की तरफ से टॉपर्स के नाम जारी किए जाते हैं.
पिछले साल कितने छात्र हुए थे पास?
CBSE 12वीं में पिछले साल यानी 2025 में 88.39% छात्र पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत (91.64%) लड़कों (85.70%) से बेहतर रहा था. इस बार भी लड़कियां बाजी मार सकती हैं.
ये भी पढ़ें - NEET के अलावा इन बड़ी परीक्षाओं में नहीं है कोई एज लिमिट, 90 साल का बुजुर्ग भी दे सकता है एग्जाम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं