विज्ञापन

CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत! Answer Sheet की स्कैन कॉपी पाने की डेट बढ़ाई, जानिए अब कब तक मिलेगी

CBSE Scanned Copies Answer Books : सीबीएसई कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर! तकनीकी दिक्कतों के कारण बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 23 मई 2026 तक बढ़ा दी है.

CBSE ने छात्रों को दी बड़ी राहत! Answer Sheet की स्कैन कॉपी पाने की डेट बढ़ाई, जानिए अब कब तक मिलेगी
अब छात्र 23 मई 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां हासिल करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

CBSE Class 12 Date Extended 2026 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं के लिए बड़ा फैसला लिया है.  अगर आप भी अपनी बोर्ड परीक्षा की Answer Books की स्कैन की गई कॉपियां प्राप्त करने के लिए आवेदन करना चाहते थे, लेकिन टेक्निकल एरर के कारण ऐसा नहीं कर पाए, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर इसके आवेदन की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है.

बोर्ड द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, पहले इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 मई 2026 तय की गई थी. लेकिन अब छात्र 23 मई 2026 तक अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन कॉपियां हासिल करने के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

क्यों बढ़ानी पड़ी तारीख?

दरअसल, आज सीबीएसई की वेबसाइट पर पोस्ट-वेरिफिकेशन सुविधाओं (Post-Verification Facilities) से जुड़े पेज पर कुछ तकनीकी गड़बड़ियां (Technical Problems) देखी गईं. जिसके कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com