विज्ञापन

बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर और पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय

Bihar Education News : बिहार सरकार ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और पटना में माता सीता महिला यूनिवर्सिटी खोलने को मंजूरी दे दी है. दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना और प्रशासनिक खर्च के लिए 15-15 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी दी गई है.

बिहार में खुलेंगी दो नई यूनिवर्सिटी, बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर और पटना में माता सीता महिला विश्वविद्यालय
मंत्रिपरिषद ने पटना में माता सीता महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है.

Bihar Cabinet News : बिहार सरकरार ने आज कैबिनेट की बैठक में हायर एजुकेशन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. राज्य सरकार ने दो नए विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी दे दी है. इनमें बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी और पटना में माता सीता महिला यूनिवर्सिटी शामिल हैं. बता दें कि दोनों विश्वविद्यालयों की स्थापना को बिहार विशिष्ट विश्वविद्यालय अधिनियम, 2026 के तहत मंजूरी दी गई है. तो चलिए जानते हैं ये दोनों यूनिवर्सिटी कितने करोड़ की मंजूरी दी गई है और बिहार के किन शहरों में ये खोली जाएंगी.,

बेगूसराय में बनेगी रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी

बेगूसराय राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्मभूमि माना जाता है. ऐसे में कैबिनेट ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर यूनिवर्सिटी की स्थापना को स्वीकृति दे दी है. विश्वविद्यालय की स्थापना से जुड़े प्रारंभिक कार्यों, अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन तथा अन्य प्रशासनिक जरूरतों के लिए 15 करोड़ रुपये के खर्च को मंजूरी दी गई है.

पटना में खुलेगी माता सीता महिला यूनिवर्सिटी

वहीं, पटना में माता सीता महिला यूनिवर्सिटी की स्थापना को भी मंजूरी दे दी है. कैबिनेट बैठक में विश्वविद्यालय के नाम को लेकर संशोधन भी किया गया. प्रस्ताव में "मां सीता" के स्थान पर "माता सीता" नाम को स्वीकृति दी गई.

इस विश्वविद्यालय के लिए भी 15 करोड़ रुपये के प्रशासनिक खर्च को मंजूरी दी गई है.

यह भी पढ़ें- LSR College News: एक दिन ऑनलाइन पढ़ाई के बाद फिर खुलेंगी ऑफलाइन क्लासेस, सिक्योरिटी को लेकर अलर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com