LSR College News : दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) ने गुरुवार से अपनी रेग्यूलर ऑफलाइन क्लासेस फिर शुरू करने का फैसला लिया है. यह फैसला उस घटना के बाद लिया गया है, जिसमें कालकाजी मंदिर के पास आस्था कुंज पार्क में 17 वर्षीय लड़की के साथ कथित दुष्कर्म की खबर सामने आई थी. घटना के बाद कॉलेज ने सुरक्षा कारणों से पहले क्लासेस रद्द कर दी थीं और बुधवार को पढ़ाई ऑनलाइन माध्यम से कराई गई थी.
कॉलेज की प्रिंसिपल कनिका के. आहूजा ने पीटीआई से बताया कि छात्रों और फैकल्टी सदस्यों के साथ लगातार ऑफलाइन बैठकें हो रही हैं. जिसमें सुरक्षा से जुड़े मुद्दों और छात्रों की चिंताओं पर चर्चा की गई. जिसके बाद ऑफलाइन क्लासेस फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है.
छात्रों की सुरक्षा को पहली प्राथमिकताविदित हो कि इस दुखद घटना के बारे में पता चलने के बाद एलएसआर प्रशासन ने बुधवार ऑनलाइन क्लासेस शुरू करने का फैसला लिया धा. प्रशासन का कहना था कि हमारे स्टूडेंट्स की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे जरूरी है. हमने अपने फैकल्टी मेंटर्स और कॉलेज काउंसलर से कहा है कि वे स्टूडेंट्स को किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर मदद के लिए उपलब्ध रहें.
छात्रों की मदद के लिए फैकल्ट रही मौजूदकॉलेज ने जरूरत पड़ने पर छात्रों की मदद के लिए फैकल्टी मेंटर्स और कॉलेज काउंसलर को उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं. इस घटना के बाद कॉलेज समुदाय और छात्रों के बीच कैंपस तथा आसपास के क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है. इसी को देखते हुए कॉलेज प्रशासन लगातार छात्रों और शिक्षकों के संपर्क में बना हुआ है.
यह भी पढ़ें- कालकाजी गैंगरेप की घटना के बाद लेडी श्रीराम ने शुरू की ऑनलाइन क्लासेज, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं