विज्ञापन

B.Tech in IT या B.Tech in Cyber Security: कौन सा कोर्स बेहतर

B.Tech in IT or B.Tech in Cyber Security: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को अक्‍सर कन्‍फ्यूजन होती है कि वे B.Tech in Information Technology (IT) का कोर्स करें या B.Tech in Cyber Security का.

B.Tech in IT या  B.Tech in Cyber Security: कौन सा कोर्स बेहतर

B.Tech in IT or B.Tech in Cyber Security: 12वीं के बाद इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को अक्‍सर कन्‍फ्यूजन होती है कि वे B.Tech in Information Technology (IT) का कोर्स करें या B.Tech in Cyber Security का. दरअसल, दोनों ही कोर्सेज की काफी डिमांड है. इनमें से कौन सा कोर्स आपके लिए बेहतर है, जानें. 

क्या है B.Tech IT

B.Tech IT कोर्स में कंप्यूटर सिस्टम, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटाबेस, नेटवर्किंग, वेब टेक्नोलॉजी और सूचना प्रबंधन जैसी चीजें सिखाई जाती हैं. इसका मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जो डिजिटल सिस्टम को विकसित और मैनेज कर सकें.   

ऐसा देश, जहां नहीं है एक भी यूनिवर्सिटी, 12वीं के बाद क्‍या करते हैं छात्र

B.Tech IT में पढ़ाए जाने वाले प्रमुख विषय ये हैं- 

- Programming Languages (Java, Python, C++)
- Data Structures & Algorithms
- Database Management
- Computer Networks
- Software Engineering
- Web Development  

B.Tech IT कोर्स करने के बाद करियर विकल्प

- Software Developer
- Web Developer
- IT Analyst
- Network Engineer
- System Administrator
- Technical Consultant  

क्या है B.Tech Cyber Security

B.Tech Cyber Security कोर्स कंप्यूटर सिस्टम, नेटवर्क और डेटा को साइबर हमलों से सुरक्षित रखने पर केंद्रित होता है. इसमें छात्रों को डिजिटल सुरक्षा, एथिकल हैकिंग, क्रिप्टोग्राफी और साइबर फॉरेंसिक जैसे विषय पढ़ाए जाते हैं.   

Cyber Security में पढ़ाए जाने वाले विषय

- Network Security
- Ethical Hacking
- Cryptography
- Digital Forensics
- Cloud Security
- Threat Analysis

हाई सैलरी जॉब चाहिए, इन MBA Specialisations की बढ़ रही है डिमांड

Cyber Security कोर्स के बाद करियर विकल्प

- Cyber Security Analyst
- Ethical Hacker
- Security Engineer
- Digital Forensics Expert
- Cloud Security Engineer  

B.Tech IT और B.Tech Cyber Security- कौन सा कोर्स करें  

- अगर आपको कोडिंग, ऐप्स और सॉफ्टवेयर बनाना पसंद है, तो B.Tech IT बेहतर विकल्प हो सकता है. 
- अगर आपको हैकिंग, डिजिटल सुरक्षा और साइबर अपराधों की जांच में रुचि है, तो Cyber Security आपके लिए उपयुक्त हो सकता है. 

जॉब इंटरव्‍यू में ऐसे बोलें सिंपल इंग्लिश, सब हो जाएंगे इंप्रेस, काम के हैं टिप्‍स

B.Tech IT और B.Tech Cyber Security- दोनों क्षेत्रों में अच्छी सैलरी और करियर ग्रोथ की संभावनाएं मौजूद हैं. आप जिन विषयों को पढ़ने में रुचि रखते हैं और आगे जिनमें करियर बनाना चाहते हैं, उसके अनुसार कोर्स का चुनाव करें.  

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com