बीटेक (B.Tech) पूरा करने के बाद छात्रों के सामने सबसे बड़ा सवाल होता है कि आगे एमटेक (M.Tech) करें या एमबीए (MBA). दोनों ही कोर्स काफी लोकप्रिय हैं और इन्हें करने से अलग-अलग करियर क्षेत्र में फायदा होता है. लेकिन कठिनाई तब आती है जब छात्रों को ये समझ नहीं आता कि बीटेक के बाद इन दोनों में से कौन सा कोर्स करें. अगर आप भी इस तरह की उलझन में हैं तो जानें कौन सा कोर्स आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.
एमटेक में क्या पढ़ाया जाता है
एमटेक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में उच्च शिक्षा का कोर्स है. बीटेक में जो पढ़ा है, यह उसका उन्नत कोर्स है. यह उन छात्रों के लिए उपयुक्त माना जाता है, जो तकनीकी ज्ञान को और मजबूत बनाना चाहते हैं. एमटेक की पढ़ाई करने के बाद छात्र रिसर्च, डेवलपमेंट, डिजाइनिंग और तकनीकी विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में काम कर सकते हैं.
एमटेक करने के फायदे
- किसी विशेष इंजीनियरिंग शाखा में विशेषज्ञता हासिल होती है.
- रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में अवसर मिल सकते हैं.
- सरकारी संस्थानों, पीएसयू और शिक्षण संस्थानों में नौकरी के अवसर बढ़ते हैं.
- पीएचडी करने का रास्ता आसान हो जाता है.
- तकनीकी क्षेत्र में विशेषज्ञ के रूप में पहचान बन सकती है.
एमबीए में क्या पढ़ाया जाता है
एमबीए यानी मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एक प्रबंधन (Management) आधारित कोर्स है. यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतर होता है जो नेतृत्व, बिजनेस, मार्केटिंग, फाइनेंस या मैनेजमेंट में करियर बनाना चाहते हैं.
एमबीए करने के फायदे
- मैनेजमेंट और लीडरशिप स्किल्स विकसित होती हैं.
- कॉर्पोरेट सेक्टर में उच्च पदों पर पहुंचने के अवसर मिलते हैं.
- मार्केटिंग, फाइनेंस, एचआर और ऑपरेशंस जैसे क्षेत्रों में करियर बनाया जा सकता है.
- अच्छी बिजनेस समझ विकसित होती है।
- कई प्रतिष्ठित संस्थानों से एमबीए करने पर आकर्षक वेतन पैकेज मिल सकता है.
Web Development Vs Data Science Vs Machine Learning: कौन सा कोर्स बेहतर
आपके लिए कौन सा कोर्स बेहतर है
अगर आपकी तकनीकी विषयों में रुचि है, रिसर्च करना पसंद है और इंजीनियरिंग क्षेत्र में विशेषज्ञ बनना चाहते हैं, तो एमटेक आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. अगर आप लोगों को मैनेज करना, बिजनेस रणनीतियां बनाना और कॉर्पोरेट जगत में नेतृत्वकारी भूमिका निभाना चाहते हैं, तो एमबीए आपके लिए अधिक उपयुक्त रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं