विज्ञापन

जॉब इंटरव्‍यू में ऐसे बोलें सिंपल इंग्लिश, सब हो जाएंगे इंप्रेस, काम के हैं टिप्‍स

जॉब इंटरव्यू में आपकी स्‍पीकिंग स्किल्‍स से बहुत फर्क पड़ता है. आप क्‍या बातचीत करते हैं, इसका सीधा असर आपके सेलेक्‍शन या रिजेक्‍शन पर होता है.

जॉब इंटरव्‍यू में ऐसे बोलें सिंपल इंग्लिश, सब हो जाएंगे इंप्रेस, काम के हैं टिप्‍स

जॉब इंटरव्यू में आपकी स्‍पीकिंग स्किल्‍स से बहुत फर्क पड़ता है. आप क्‍या बातचीत करते हैं, इसका सीधा असर आपके सेलेक्‍शन या रिजेक्‍शन पर होता है. इंटरव्‍यू के दौरान लंबी बातें करने से नहीं बल्कि सटीक बात करने से सामने वाला आपसे इंप्रेस हो सकता है. इंटरवयू में फ्लुएंट इंग्लिश बोलना जरूरी नहीं, बल्कि सिंपल तरीके से इंग्लिश बोलना भी असरदार होता है. 

जॉब इंटरव्‍यू में ऐसे बोलें सिंपल इंग्लिश

ऐसे दें अपना परिचय 
लगभग सभी इंटरव्‍यू में आपसे आपका परिचय यानी इंट्रोडक्‍शन पूछा जाता है. आप अपना इंट्रोडक्शन पहले से तैयार रखें. इंटरव्‍यू लेने वाले को ये ना लगे कि आप अपने बारे में भी सोच-सोचकर बोल रहे हैं. ऐसे शुरुआत करें- “Hello sir/ma'am, my name is _. I have completed my _ from _. I have experience in _.”

कॉमन सवालों की प्रेक्टिस करके जाएं 
Why should we hire you? या What are your strengths? इस तरह के कॉमन सवालों के जवाब पहले से इंग्लिश में तैयार करके जाएं. 

Office Work Tips: हाडवर्क नहीं स्‍मार्ट वर्क का है जमाना, जानें कैसे करें और जीतें बॉस का दिल

आराम से बोलें और साफ बोलें 
अगर इंग्लिश के किसी वाक्‍य में आपको डाउट है कि आप गलत बोल रहे हैं या बोल देंगे, तो बेहतर है कि जवाब हिंदी में दें. इंटरव्‍यू में जल्‍दी-जल्‍दी बोलने से बेहतर होता है धीरे और साफ बोलें. 

सिंपल इंग्लिश वर्ड बोलें 
बहुत ज्‍यादा कठिन शब्‍दों का इस्‍तेमाल करने से बचें. सिंपल इंग्लिश में जवाब दें. ऐसा करने से भी वही बात इंटरव्‍यू लेने वाले तक पहुंचेगी, जो आप तोड़-मरोड़कर बोलते. 

आत्‍मविश्‍वास बनाए रखें 
अंग्रेजी में बात करें या हिंदी में, इंटरव्‍यू के दौरान आत्‍मविश्‍वास बनाए रखें. जैसे, अगर किसी सवाल का जवाब आपको नहीं आता है, तो आप कह सकते हैं:
“I'm not fully sure about this, but I would love to learn.”

Boss से पहले ऑफिस पहुंचने से होते हैं ये कमाल के फायदे, जो आपने सोचे भी नही होंगे!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com