विज्ञापन

गणित का डर होगा खत्म: आनंद कुमार का 'सुपर इनफिनिटी' बनेगा शिक्षा की नई क्रांति

Super Infinity : आनंद कुमार का यह सफर पिछले 30 सालों से लगातार जारी है, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें 2023 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था. उनके जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30' को भी दुनिया भर में काफी सराहना मिली थी.

गणित का डर होगा खत्म: आनंद कुमार का 'सुपर इनफिनिटी' बनेगा शिक्षा की नई क्रांति
आनंद कुमार का यह सफर पिछले 30 सालों से लगातार जारी है, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें 2023 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था.

Super 30 founder Anand Kumar launches 'Super Infinity' : 'सुपर 30' के संस्थापक और मशहूर गणितज्ञ आनंद कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ा कदम उठाया है. दिल्ली के द्वारका सेक्टर 22 में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने नए डिजिटल प्रोजेक्ट 'सुपर इनफिनिटी' को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया. इस मौके पर आनंद कुमार ने बताया कि 'सुपर 30' के जरिए उन्होंने पिछले कई सालों से सीमित संख्या में बच्चों को आईआईटी तक पहुंचाया है, लेकिन उनके मन में हमेशा एक टीस रहती थी कि उन लाखों बच्चों का क्या, जो संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं.

इसी कमी को दूर करने के लिए 'सुपर इनफिनिटी' की शुरुआत की गई है, जो अब केवल एक क्लास नहीं बल्कि शिक्षा की दुनिया में एक बड़ा बदलाव या आंदोलन बनने के लिए तैयार है.

'सुपर इनफिनिटी' क्या है उद्देश्य

'सुपर इनफिनिटी' का मुख्य उद्देश्य गणित जैसे विषय को इतना सरल और रोचक बनाना है कि बच्चे इसे रटने के बजाय इससे प्यार करने लगें. आनंद कुमार ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर गणित को कहानियों, एनीमेशन और संगीत के जरिए समझाया जाएगा, जिससे बच्चों को वास्तविक जीवन के उदाहरणों से सीखने में मदद मिलेगी.

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह केवल हिंदी या अंग्रेजी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय में दुनिया की कई विदेशी और क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध होगा. सुपर इनफिनिटी की वेबसाइट www.superinfinity.com और यूट्यूब चैनल के माध्यम से अब देश-दुनिया के किसी भी कोने में बैठा छात्र आनंद कुमार के लेक्चर का लाभ उठा सकेगा. यह प्लेटफॉर्म न केवल छात्रों के लिए, बल्कि शिक्षकों और गणित प्रेमियों के लिए भी एक अनूठा अनुभव साबित होगा.

पद्मश्री से हो चुके हैं सम्मानित

आनंद कुमार का यह सफर पिछले 30 सालों से लगातार जारी है, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें 2023 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया था. उनके जीवन पर बनी फिल्म 'सुपर 30' को भी दुनिया भर में काफी सराहना मिली थी. अपनी इस नई पहल के बारे में बात करते हुए आनंद कुमार थोड़े भावुक भी दिखे और उन्होंने अपनी छोटी सी टीम की कड़ी मेहनत का जिक्र किया जिन्होंने पिछले सात सालों से इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में दिन-रात एक कर दिया.

उनका मानना है कि शिक्षा पर सबका बराबर हक है और 'सुपर इनफिनिटी' के जरिए वे उन गरीब और प्रतिभाशाली बच्चों के सपनों को पंख देना चाहते हैं जिनके पास बड़े कोचिंग सेंटरों की फीस भरने के पैसे नहीं हैं. इस लॉन्च के साथ ही शिक्षा जगत के जानकारों ने इसे एक ऐतिहासिक शुरुआत बताया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anand Kumar, Super 30 3. Super Infinity, Digital Learning, Mathematics, Online Education
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com