विज्ञापन

अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती है? देख लीजिए नाम

US Scholarship for Indian Students:अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई का सपना अब सच हो सकता है. फुलब्राइट और ह्यूबर्ट हम्फ्रे जैसी सरकारी स्कॉलरशिप के अलावा,हार्वर्ड, येल और MIT जैसी टॉप यूनिवर्सिटीज भारतीय छात्रों का पूरा खर्च कवर करने वाली स्कॉलरशिप देती हैं.

अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती है? देख लीजिए नाम
अमेरिका में मिलने वाली बड़ी स्कॉलरशिप

US Scholarship for Indian Students: अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करना लाखों भारतीय स्टूडेंट्स का सपना होता है. लेकिन वहां की भारी-भरकम फीस और रहने का खर्च सुनकर अक्सर लोग अपना मन बदल लेते हैं. अगर आप भी अमेरिका जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे हैं, तो पैसों की वजह से अपना सपना मत छोड़िए. आज हम आपको उन फुल फंडेड स्कॉलरशिप (Fully Funded Scholarships) के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अमेरिका में आपकी पढ़ाई से लेकर रहने तक का पूरा खर्च उठाती हैं. आइए जानते हैं कि अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन से स्कॉलरशिप ऑप्शन मौजूद हैं.

अमेरिका में फुली फंडेड स्कॉलरशिप क्या होती है

फुली फंडेड स्कॉलरशिप का मतलब ऐसी फाइनेँशियल हेल्प से है, जिसमें आपकी पढ़ाई से जुड़े बड़े खर्चों का भुगतान स्कॉलरशिप या फाइनेंशियल एड से किया जाता है. इसमें ट्यूशन फीस के अलावा रहने का खर्च, स्टाइपेंड, सफर करने और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी शामिल हो सकती हैं. लेकिन इस बार का भी ध्यान रखना चाहिए कि फुली फंडेड का मतलब हर स्कॉलरशिप में हर खर्च पूरा मिलना जरूरी नहीं है. पैकेज यूनिवर्सिटी, कोर्स और प्रोग्राम के हिसाब से बदल सकता है. इसलिए अप्लाई करने से पहले ये जरूर चेक करें कि स्कॉलरशिप में कौन-कौन से खर्च कवर हो रहे हैं.

स्कॉलरशिप में कौन-कौन से खर्च कवर हो सकते हैं

  • ट्यूशन फीस
  • रहने और खाने का खर्च
  • मंथली स्टाइपेंड
  • किताबों का खर्च
  • हेल्थ इंश्योरेंस
  • अमेरिका आने-जाने का हवाई किराया
  • रिसर्च या एकेडमिक एक्टिविटीज से जुड़े खर्च

भारतीय छात्रों के लिए अमेरिका की टॉप स्कॉलरशिप

फुलब्राइट-नेहरू फेलोशिप (Fulbright-Nehru Fellowship)

भारतीय छात्रों के लिए फुलब्राइट-नेहरू फेलोशिप सबसे टॉप ऑप्शन में से एक है. यह अलग-अलग कैटेगरी में भारतीय छात्रों, रिसर्चर्स और प्रोफेशनल्स को अमेरिका में पढ़ाई या रिसर्च का मौका देती है. मास्टर्स के लिए फुलब्राइट-नेहरू मास्टर्स फेलोशिप (Fulbright Nehru Master's Fellowships) में अमेरिकी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए ट्यूशन और फीस, रहने से जुड़े खर्च, सफर और एक्सीडेंट या बीमारी से जुड़ा कवरेज शामिल हो सकता है. यह फेलोशिप अधिकतम दो साल तक की हो सकती है. हालांकि, इस प्रोग्राम में कुछ खास शर्तें होती हैं. इसलिए अप्लाई करने से पहले अपनी कैटेगरी की एलिजिबिलिटी जरूर चेक करें. 

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी फाइनेंशियल एड (Harvard University Financial Aid)

अगर आपकी नजर अमेरिका की टॉप यूनिवर्सिटीज पर है, तो हार्वर्ड की फाइनेंशिय एड अच्छा ऑप्शन हो सकता है. हार्वर्ड में जरूरत के आधार पर फाइनेंशियल एड दी जाती है. यानी छात्र की फाइनेंशियल कंडीशन को देखते हुए मदद तय की जा सकती है. अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए भी फाइनेंशियल एड के ऑप्शन मौजूद हैं. यह कोई फिक्स्ड स्कॉलरशिप स्कीम नहीं है. एडमिशन और आर्थिक मदद की प्रक्रिया अलग-अलग चरणों में होती है. इसलिए आवेदन करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल फाइनेंशियल एड रिक्वायरमेंट (Financial Aid Requirements) अच्छी तरह देखें.

येल यूनिवर्सिटी फाइनेंशियल एड (Yale University Financial Aid)

येल भी अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए जरूरत के आधार पर फाइनेंशियल एड देता है. येल के मुताबिक, एडमिशन प्रोसेस में छात्र की खर्च क्षमता को ध्यान में नहीं रखा जाता और फाइनेंशियल एड डेमोनस्ट्रेटेड फाइनेंशियल नीड (Financial Aid Demonstrated Financial Need) के आधार पर दी जाती है. यह मदद स्कॉलरशिप के रूप में होती है, लोन के रूप में हनीं. येल के अनुसार, पास करने वाले स्टूडेंट्स की 100% जरूरतें पूरी की जा सकती हैं.

एमआईटी नीड-ब्लाइंड स्कॉलरशिप (MIT Scholarship)

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया में सबसे बड़ा नाम है. एमआईटी भी अपने यहां एडमिशन लेने वाले कॉलेज (Undergraduate) स्टूडेंट्स को 100% स्कॉलरशिप और ग्रांट्स देता है. जिन परिवारों की सालाना कुल इनकम 1 लाख डॉलर (करीब 83 लाख रुपए) से कम होती है, उनसे एमआईटी कोई फीस नहीं लेता और पढ़ाई का पूरा खर्च खुद उठाता है. यहां तक कि 2 लाख डॉलर तक की सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों की भी ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ कर दी जाती है.

एएयूडब्ल्यू इंटरनेशनल फेलोशिप (AAUW International Fellowships)

अमेरिकन एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटी वुमेन यह स्कॉलरशिप सिर्फ भारतीय और अन्य गैर-अमेरिकी महिलाओं को देती है. यह स्कॉलरशिप खासतौर पर महिलाओं को हायर एजुकेशन में बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है. अगर आप महिला हैं और अमेरिका की किसी यूनिवर्सिटी से मास्टर, पीएचडी या पोस्ट-डॉक्टरल रिसर्च करना चाहती हैं, तो यह बेहतरीन ऑप्शन है. यह आपकी पढ़ाई और रहने का पूरा खर्च उठाती है. इसकी सबसे बड़ी शर्त यह है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद आपको अपने देश वापस लौटकर अपने क्षेत्र में काम करना होगा.

ह्यूबर्ट हम्फ्रे फेलोशिप (Hubert Humphrey Fellowship)

यह 10 महीने का एक खास नॉन-डिग्री प्रोग्राम है. यानी इसमें आपको कोई डिग्री नहीं मिलती, बल्कि आपकी लीडरशिप और प्रोफेशनल स्किल्स को निखारने का मौका मिलता है. अमेरिकी सरकारकी यह स्कॉलरशिप उन लोगों के लिए है जो पहले से नौकरी या किसी क्षेत्र में काम कर रहे हैं. इसमें आपकी पढ़ाई की फीस, हर महीने रहने का खर्चा (स्टाइपेंड), फ्लाइट का टिकट, हेल्थ इंश्योरेंस और किताबों का पूरा खर्च अमेरिकी सरकार उठाती है. हर साल 15 से 20 भारतीय प्रोफेशनल्स को इसके लिए चुना जाता है.

ये भी पढ़ें - SC-OBC छात्रों की स्कॉलरशिप में देरी पर संसदीय समिति नाराज, लक्ष्य घटाने के फैसले पर भी उठाए सवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Scholarship, US Scholarship, US Scholarships For Indian Students
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com