उत्तर प्रदेश में रहने वाले छात्रों के लिए स्कॉलरशिप का बड़ा मौका है. यूपी स्कॉलरशिप में प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक के लिए रिन्यूअल करने वाले छात्रों के पास आज आवेदन का आखिरी मौका बचा है. इसके बाद वो इसे रिन्यू नहीं करवा पाएंगे. जिन उम्मीदवारों ने अब तक अपना आवेदन फॉर्म रिन्यू नहीं किया है, वो आधिकारिक वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाकर तुरंत इसे पूरा कर सकते हैं. पिछले साल इस स्कॉलरशिप योजना में रजिस्टर कराने वाले छात्र अपना फॉर्म रिन्यू करवा सकते हैं.
किन छात्रों के लिए है आखिरी मौका?
यूपी स्कॉलरशिप योजना में फॉर्म रिन्यूवल का आखिरी मौका 11वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन वाले छात्रों के पास है. इनके लिए रन्यूअल फॉर्म जमा कराने की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर है. आइए जानते हैं कि कैसे छात्र अपना फॉर्म रिन्यू करवा सकते हैं.
आवेदन रिन्यू करने का तरीका
- इसके लिए सबसे पहले वेबसाइट scholarship.up.gov.in पर जाना होगा
- यहां होमपेज पर Student वाले सेक्शन में जाकर Renewal Login पर क्लिक करें
- अपनी कैटेगरी का चयन करें
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और पासवर्ड डालकर लॉगइन करें
- फॉर्म में तमाम जरूरी चीजों को भरने के बाद सबमिट कर दें
ये डॉक्यूमेंट हैं जरूरी
इस स्कॉलरशिप में आवेदन को रिन्यू करने के लिए पिछले साल की मार्कशीट, आधार कार्ड, बैंक अकाउंट की जानकारी और मौजूदा सत्र की फीस के साथ एनरोलमेंट नंबर की जरूरत होगी. गलत जानकारी भरने पर स्कॉलरशिप का फायदा नहीं मिलेगा. जिन छात्रों ने अपने बैंक खाते को आधार कार्ड और NPCI से लिंक नहीं कराया है, उनके अकाउंट में स्कॉलरशिप का पैसा आने में दिक्कत हो सकती है.
पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों के पास मौका
यूपी स्कॉलरशिप के लिए पहली बार आवेदन करने वाले छात्रों के पास अभी 15 दिन का वक्त बाकी है. इन छात्रों के लिए आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है. नए आवेदन का प्रिंटआउट 4 नवंबर तक संस्थान में जमा करवाया जा सकता है, जिसके बाद खाते में स्कॉलरशिप की राशि ट्रांसफर की जाएगी.
यह भी पढ़ें | CA इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ICAI ने बता दी तारीख
यह भी पढ़ें | रेलवे में निकली बड़ी भर्ती, RRB NTPC UG का नोटिफिकेशन जारी; 1688 पद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं