विज्ञापन

9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगी 12 हजार की स्कॉलरशिप, अब 30 सितंबर तक बढ़ी डेडलाइन

NMMSS Scholarship 2026 Last Date: नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम में आवेदन करने वाले छात्रों के लिए सरकार ने डेडलाइन बढ़ा दी है, अब 30 सितंबर तक आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

9वीं से 12वीं के छात्रों को मिलेगी 12 हजार की स्कॉलरशिप, अब 30 सितंबर तक बढ़ी डेडलाइन
शिक्षा मंत्रालय की छात्रवृत्ति योजना

नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) में आवेदन के लिए आखिरी तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है. केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 'नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम' (NMMSS) के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्र नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर अपना आवेदन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि छात्र इस स्कॉलरशिप के लिए कैसे आवेदन कर सकते हैं और किन्हें इसका लाभ मिलेगा. 

नोट कर लीजिए ये जरूरी तारीखें 

  • आवेदन की आखिरी तारीख - 30 सितंबर 2026 
  • स्कूल/संस्थान स्तर वेरिफिकेशन - 15 अक्टूबर 2026 
  • जिला स्तर (L2 - DNO) वेरिफिकेशन - 31 अक्टूबर 2026 

किन छात्रों को मिलता है फायदा?

इस स्कॉलरशिप स्कीम का मकसद 8वीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या को कम करना है. इसमें कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्रों को आर्थिक मदद दी जाती है, जिससे वो अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएं. हर साल हजारों छात्रों को इस योजना का लाभ मिलता है. 

कितनी मिलती है स्कॉलरशिप?

नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम में कक्षा 9 के 1,00,000 मेधावी छात्रों को 12,000 रुपये सालाना की स्कॉलरशिप दी जाती है. यानी 1 हजार रुपये महीने की आर्थिक मदद मिलती है. योग्यता की बात करें तो इसमें सिर्फ वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जो सरकारी, या फिर सरकार की तरफ से सहायता प्राप्त और स्थानीय निकायों के स्कूलों में पढ़ रहे हों. साथ ही छात्र के माता-पिता की सालाना आय 3.50 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. छात्र को 7वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 55% अंक मिले हों, इसमें SC/ST वर्ग के छात्रों को 5% की छूट दी जाती है. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

  • आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट scholarships.gov.in पर जाएं
  • छात्रों को पोर्टल पर One-Time Registration (OTR) पूरा करना होगा
  • ओटीआर पूरा होने के बाद लॉगिन करके छात्रवृत्ति योजना को चुनें और अपना फॉर्म सबमिट करें

इस स्कॉलरशिप को लेकर शिक्षा मंत्रालय ने सभी योग्य छात्रों को सलाह दी है कि वो डेडलाइन खत्म होने से पहले अपना आवेदन पूरा करें. इसके साथ ही स्कूल और जिला अधिकारियों से संपर्क करके अपना वेरिफिकेशन समय पर करवाएं.

ये भी पढ़ें - अमेरिका में मुफ्त पढ़ाई के लिए कौन-कौन सी स्कॉलरशिप मिलती है? देख लीजिए नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NMMSS Scholarship 2026-27, Nmmss Scholarship Registration, National Scholarship Scheme 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com