विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2019

शाह-मोदी के अलावा कोई भी पीएम बने तो उसको समर्थन देंगे : अरविंद केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, '2019 का चुनाव इसी बात पर होना चाहिए कि किस तरह से मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हटाना है. प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस के चक्कर में मत पड़ जाना.'

शाह-मोदी के अलावा कोई भी पीएम बने तो उसको समर्थन देंगे : अरविंद केजरीवाल
दिल्‍ली वक्‍फ बोर्ड के कार्यक्रम में अरविंद केजरीवाल
नई दिल्‍ली:

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी के अलावा कोई भी देश का प्रधानमंत्री बने तो उनकी पार्टी उसका समर्थन करेगी. यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री उम्‍मीदवार को लेकर केजरीवाल की तरफ से ऐसा बयान आया है. केजरीवाल ने कहा, '2019 का चुनाव इसी बात पर होना चाहिए कि किस तरह से मोदी और अमित शाह की जोड़ी को हटाना है. प्रधानमंत्री कौन बनेगा इस के चक्कर में मत पड़ जाना. जो मर्जी बने प्रधानमंत्री, मोदी और अमित शाह के अलावा जो भी प्रधानमंत्री बन रहा होगा हम उसको समर्थन कर देंगे'. केजरीवाल दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे जहां दिल्ली दिल्ली के सारे इमाम आमंत्रित थे.

अरविंद केजरीवाल बोले, कांग्रेस को वोट देने का मतलब है भाजपा को जिताना, हम दिल्ली की सातों सीट जीतेंगे

इसी कार्यक्रम में केजरीवाल की मौजूदगी में 'आप' नेता अमानुल्लाह खान ने कहा कि आप लोग बीजेपी को हटाने के लिए दिल्ली में AAP को वोट दो, बाद में कांग्रेस को समर्थन देना पड़े तो देंगे. अभी कोई मुझसे बाहर बात कर रहा था तो यह कह रहा था कि साहब कांग्रेस को वोट इसलिए देंगे क्योंकि प्रधानमंत्री भी उन्हीं का बन जाये. हम यह कह रहे हैं कि अगर प्रधानमंत्री उन्हीं का बना दो तो हम उसे सपोर्ट कर देंगे. उत्तर प्रदेश में जैसे समाजवादी पार्टी हरा रही है वैसे ही यहां पर आम आदमी पार्टी हराएगी.'

वैसे तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच रिश्‍ते तल्‍ख ही हैं और आए दिन दोनों ही पार्टियों के नेता एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहते हैं लेकिन स्‍पष्‍ट है आम आदमी पार्टी कांग्रेस के पीएम उम्‍मीदवार को भी समर्थन देने को तैयार है.

VIDEO: गठबंधन की खबरों के बीच अरविंद केजरीवाल ने की कांग्रेस को वोट न देने की अपील

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arvind Kejriwal, Narendra Modi, Amit Shah, Prime Ministerial Candidate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com