विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2018

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा: दो बाइकसवार की मौत, तेज रफ्तार में चल रही थी गाड़ी

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई.

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा: दो बाइकसवार की मौत, तेज रफ्तार में चल रही थी गाड़ी
  • दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर बड़ा हादसा
  • दो बाइकसवार की मौत
  • तेज रफ्तार में चला रहे थे गाड़ी
नई दिल्ली: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज (Signature Bridge) शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार बाइक सवार दो लड़कों की मौत हो गई. दिल्ली पुलिस ने हादसे के संबंध में बताया कि स्ट्रीट लाइट के पोल में पैर फंसने से बाइक उछल पड़ी और लड़के पुल के नीचे जा गिरे, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पुल पर डिवाइडर के बीच एक स्ट्रीट लाइट के पोल पर वायर निकला हुआ था, जिसमें बाइक वाले का पैर फंस गया. बाइक की स्पीड काफी ज्यादा थी, बाइक ऊपर उछली और रेलिंग में टंग गई. दोनों बाइक सवार पुल के नीचे जा गिरे. दोनों लड़के शास्त्री पार्क की तरफ से आ रहे थे. सुबह 8:45 बजे यह हादसा हुआ. 

सिग्नेचर पुल विवाद पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बोले- मैं पुलिसवाले को थप्पड़ नहीं मार रहा था, भीड़ से बचा रहा था

लड़कों की उम्र करीब 22 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. फिलहाल दोनों की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस पुल का उद्घाटन किया था. इस ब्रिज पर 154 मीटर ऊंचा ग्लास बॉक्स भी है, जो पर्यटक स्थल के रूप में लोगों को शहर का ‘बर्ड्स आई व्यू' देता है.

लोगों का 'सेल्फी क्रेज' बढ़ता देख अब सिग्नेचर ब्रिज पर यह काम करेगी दिल्ली सरकार

इससे पहले खबर आ रही थी कि दोनों लड़के बाइक पर स्टंट कर रहे थे जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई. बताया जा रहा था कि दोनों लड़के केटीएम बाइक से स्टंट कर रहे थे, तभी डिवाइडर से टकराकर पुल से नीचे गिर गए. आशंका जताई जा रही थी कि स्पीड में बाइक चलाते समय सेल्फी लेते समय दोनों हादसे के शिकार हो गए. दोनों लड़कों की मौत की पुष्टि हो गई है. 

VIDEO: दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर दो बाइकसवारों की मौत

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Signature Bridge, Signature Bridge Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com