विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2018

दिल्ली : यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, मनीष सिसोदिया ने तटीय इलाके का किया दौरा

यमुना के जल स्तर के खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के एक दिन बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को शहर के निचले इलाकों से लोगों को निकालने के काम का जायजा लिया.

दिल्ली : यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर, मनीष सिसोदिया ने तटीय इलाके का किया दौरा
मनीष सिसोदिया ने निचले इलाकों से लोगों को निकालने के काम का जायजा लिया.
  • यमुना का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर
  • उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने तटीय इलाके का किया दौरा
  • शनिवार शाम तक यमुना नदी का जल स्तर 205.30 मीटर तक पहुंचा था
नई दिल्ली: यमुना के जल स्तर के खतरे के निशान से ऊपर चले जाने के एक दिन बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने रविवार को शहर के निचले इलाकों से लोगों को निकालने के काम का जायजा लिया. राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार शाम सात बजे यमुना नदी का जल स्तर 205.30 मीटर तक पहुंच गया था. यमुना नदी के खतरे के निशान के पार जाने और जल स्तर में वृद्धि होते रहने के कारण रविवार को यहां पुराने यमुना पुल पर यातायात रोक दिया गया. इसके बाद निचले इलाके में रह रहे लोगों को निकालने के लिए अधिकारियों ने कदम उठाए. इसके अलावा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी की. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर पहुंचा

एक अधिकारी ने बताया, “सिसोदिया ने अक्षरधाम और पांडव नगर के पास के निचले इलाकों में लोगों को निकालने के लिए चल रहे काम का जायजा किया.” सिसोदिया ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से मुलाकात भी की और उन्हें यमुना के बढ़ते जल स्तर के बारे में आगाह करते हुए सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया. 

VIDEO: यमुना का जलस्तर काफी बढ़ा, जलस्तर खतरे के निशान के करीब
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कई लोगों ने ऊंचे स्थानों पर जाना शुरू भी कर दिया है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manish Sisodia, Yamuna Water Level
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com