केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जनता का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश का विकास हमारी प्राथमिकता है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से जो प्रदेश विकास और प्रगति की राह से पूर्ण रूप से गुमराह हुआ था, अब वहां पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास का सूरज उदय होगा. दिल्ली को विकसित बनाने के संकल्प के सफर पर आज से हम निकल पड़े हैं.
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया है. डबल इंजन सरकार अब दिल्ली की प्रगति को आगे बढ़ाएगी. 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को विकास के कामों के लिए जनादेश दिया है. पीएम मोदी का लक्ष्य गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं का उत्थान करना है, जिससे विकसित दिल्ली का मार्ग प्रशस्त होगा.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आज हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों के साथ चाय पर चर्चा की, जिसे आप बैठक कह रहे हैं, हम नियमित रूप से ऐसी चर्चा करते हैं. सभी नए विधायकों का अभिनंदन किया गया. इस जीत के लिए मैं जनता का आभार जताता हूं. दिल्ली में डबल इंजन की सरकार विकास की गति को आगे बढ़ाएगी.
विश्वास नगर विधानसभा सीट से भाजपा के विजयी उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि लोग अरविंद केजरीवाल के कामों से तंग आ चुके थे. जिसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों में भरोसा जताया है. जनता ने भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत दिया है. हम जल्द ही सरकार का गठन करेंगे.
आपको बता दें कि 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को 48 सीटों पर जीती मिली है, जबकि आप को 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं