विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशि 'मारलेना' अब बन गईं आतिशि सिंह

अपने 'मारलेना' टाइटल को हटाने के बाद विवादो में रहीं आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशि अब आतिशि मारलेना से आतिशि सिंह बन गई हैं.

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशि 'मारलेना' अब बन गईं आतिशि सिंह
आम आदमी पार्टी की नेता अब आतिशि मारलेना से आतिशि सिंह बन गई हैं.
नई दिल्ली: अपने 'मारलेना' टाइटल को हटाने के बाद विवादो में रहीं आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्वी दिल्ली की प्रत्याशी आतिशि अब आतिशि मारलेना से आतिशि सिंह बन गई हैं. रविवार को विजया दशमी के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में आतिशि को विशिष्ट अतिथि के तौर पर आतिशि का बुलाया गया था, जिसमें मंच पर लगे बड़े पोस्टर पर आतिशि का पूरा नाम आतिशि सिंह लिखा हुआ था. कुछ दिन पहले आतिशि ने अपने टाइटल “मारलेना” को अपने नाम के आगे से हटा लिया था, जिसके कारण ये कहा जा रहा था कि जब से वो आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बनी तब से बीजेपी सोशल मीडिया पर फ़ैला रही है. 

यह भी पढ़ें: केजरीवाल ने बजा दिया 2019 का चुनावी बिगुल, बताया क्यों दें 'आप' को वोट

“मारलेना” इसाई सरनेम है और आतिशि ईसाई हैं. जिसके बाद आतिशि ने अपने ट्वीटर प्रोफ़ाइल से अपना “मारलेना” टाइट हटा लिया था जिस पर मीडिया के सवालों का आधिकारिक कोई जवाब नहीं दिया था पर उनकी पार्टी के कई नेता बता रहे थे कि आतिशि क्षत्रिय हैं और उनका टाइटल “मारलेना” मार्कस और लेनिन से प्रभावित है. 

VIDEO: AAP ने शुरू किया मिशन 2019
लेकिन अब देखने को मिल रहा है कि पार्टी और दूसरे कार्यक्रमों में आतिशि को आतिशि सिंह लिखा जा रहा है ताकि लोगों को पता लग सके कि आतिशि क्षत्रिय हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Atishi Marlena, Atishi Marlena Surname
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com