नई दिल्ली:
दिल्ली एयरपोर्ट के पास ऐप-आधारित कैब सर्विस उबर के एक ड्राइवर को एक महिला यात्री के साथ कथित रूप से गाली-गलौज करने तथा उस पर हमला करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस ने बताया कि 32-वर्षीय महिला ने एयरपोर्ट से पालम जाने के लिए सायं लगभग 5 बजे कैब बुक की थी. 36-वर्षीय ड्राइवर राजीव वहां देरी से पहुंचा, जिसकी वजह से उसकी महिला के साथ बहस हो गई.
पुलिस के अनुसार, एयरोसिटी से तय रूट के स्थान पर ड्राइवर ने महिपालपुर वाला रूट लिया, और जब महिला ने इस पर आपत्ति की, ड्राइवर गुस्से में आ गया. उसने महिला की तरफ हैंडबैग फेंका, और बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी.
इसके बाद दिल्ली छावनी (दिल्ली कैंट) के निकट पहुंचकर ड्राइवर ने महिला से कैब से उतर जाने के लिए कहा. महिला ने इसके बाद तुरंत पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई, जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
दिल्ली में अपराध, उबर कैब ड्राइवर, उबर ड्राइवर गिरफ्तार, दिल्ली में उबर, महिला पर हमला, दिल्ली एयरपोर्ट, Uber Cab, Uber Driver Arrested, Uber Delhi, Delhi Airport