विज्ञापन
This Article is From Jul 28, 2019

दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में करंट से गई एक कांवड़िये की जान

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो अलग अलग घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. एक कांवड़िये की मौत सड़क दुर्घटना जबकि दूसरे कांवड़िये की मौत बिजली का करंट लगने से हुई.

दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत, सहारनपुर में करंट से गई एक कांवड़िये की जान
प्रतीकात्मक फोटो
  • दिल्ली में दो कांवड़ियों की मौत
  • सहारनपुर में करंट से गई एक कांवड़िये की जान
  • एक कांवड़िया घायल भी हो गया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार तड़के हुई दो अलग अलग घटनाओं में दो कांवड़ियों की मौत हो गई. एक कांवड़िये की मौत सड़क दुर्घटना जबकि दूसरे कांवड़िये की मौत बिजली का करंट लगने से हुई. उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में करंट लग जाने से एक कांवड़िये की जान चली गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया. दिल्ली पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान दिल्ली छावनी निवासी मोहित (24) और सौरभ विहार निवासी विजेंद्र करन (36) के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि दोनों पीड़ित डाक कांवड़ के समूह में शामिल थे.

कांवड़ यात्रियों के लिये निर्देश जारी : छवि धूमिल करने वाला आचरण ना करने की हिदायत

पुलिस ने कहा कि पश्चिमी दिल्ली में सागरपुर बस स्टैंड के पास एक ट्रक की दूसरे खड़े ट्रक में टक्कर होने से मोहित तथा उसके तीन अन्य सहयोगी घायल हो गये जिसमें से मोहित ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया.
अधिकारी ने कहा, "हमने दूसरे ट्रक के चालक अजय शंकर (41) को गिरफ्तार कर लिया है." दिल्ली में दूसरी घटना में, विजेंद्र की उस समय मौत हो गई जब उसके ट्रक पर रखे बड़े स्पीकर हाई टेंशन तार के संपर्क में आ गए. इस घटना में तीन लोग घायल भी हुए. यह घटना जैतपुर क्षेत्र के सेंट्रल बैंक एटीएम के पास हुई. 

सीएम योगी का आदेश, जिन रास्‍तों से कांवड़िये गुजरें, वहां से 'अपवित्र' गूलर के पेड़ों को छांट दिया जाए

उधर, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में थाना देवबंद के अन्तर्गत करंट लग जाने से एक कांवड़िये की मौत हो गई जबकि उसका एक साथी घायल हो गया. एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि जिले के कस्बा नानौता से कांवड़िये टैक्ट्रर ट्राले में सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे. कांवड़ियों की ट्रैक्टर-ट्राली देवबंद से निकलकर मंगलौर रोड स्थित मानकी मन्दिर के निकट पहुंचने पर वाहन बिजली के तार के संपर्क में आ गया जिससे डी जे संचालक अंकित (26) और रामकुमार (50) करंट लगने से बुरी तरह झुलस गये. भटनागर ने बताया कि उपचार के दौरान रामकुमार की मौत हो गई जबकि अंकित का इलाज चल रहा है.

VIDEO: कांवड़ियों की आवभगत में जुटा पुलिस महकमा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com