रेल मंत्री सुरेश प्रभु (फाइल फोटो)
पलवल (हरियाणा):
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रविवार को घोषणा की कि पलवल से नई दिल्ली के लिए और एक ईएमयू ट्रेन शुरू की जाएगी. पलवल से चलने वाली ईएमयू ट्रेनों को होडल तक बढ़ाया जाएगा.
पलवल रेलवे स्टेशन को आदर्श रेलवे स्टेशन के तौर पर विकसित करने के लिए आधारशिला रखे जाने से पूर्व उन्होंने कहा कि इसके अलावा, पलवल से चलने वाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेनों का होडल तक विस्तार किया जाएगा.
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में रेलवे के विकास के लिए पहले की अपेक्षा तीन गुना अधिक धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है, जिसका लाभ हरियाणा की जनता को है.
रेल मंत्री ने पलवल स्टेशन से असावटी स्टेशन तक की चौथी लाइन तथा पलवल स्टेशन पर आधुनिक रूट रिले इन्टर लॉकिंग प्रणाली के दो नए प्लेटफार्म 1ए और 1बी एवं स्टेशन पर एलईडी लाइट व्यवस्था के लोकार्पण के बाद कहा कि भविष्य में भारतीय रेलवे के सामने आने वाली चुनौतियों के बारे में योजनाबद्ध रूप से कार्य किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि रेलवे का विकास करना राष्ट्रीय कर्तव्य है. दिल्ली से कोलकता तथा दिल्ली से मुंबई तक रेलमार्गों को 220 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से ट्रेन चलाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
पलवल, दिल्ली, ईएमयू, लोकल ट्रेन, भारतीय रेलवे, सुरेश प्रभु, Palwal, Delhi, EMU, Local Train, Indian Railways, Suresh Prabhu