विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बटुए से 400 डॉलर चुराने के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार

दिल्ली : आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्री के बटुए से 400 डॉलर चुराने के आरोप में कर्मचारी गिरफ्तार
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर काम करने वाले एक कर्मचारी को सोमवार को सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बटुए से कथित रूप से 400 डॉलर चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

अधिकारियों ने बताया कि दुबई जा रहे यात्री आर. आनंद ने सुबह करीब 11 बजे सीआईएसएफ के अधिकारी से शिकायत दर्ज कराई कि टर्मिनल-3 से सुरक्षा जांच के बाद जब उन्होंने अपना बटुआ उठाया तो उसमें से 400 डॉलर (करीब 27,000 रुपये) कम थे.

सीआईएसएफ के अधिकारी ने सीसीटीवी फुटेज देखा और पाया कि लोडर के रूप में कार्यरत आसिफ खान नामक कर्मचारी ने बटुए से नकदी निकाली है.

उन्होंने कहा, 'लोडर को सीआईएसएफ कर्मियों ने टर्मिनल क्षेत्र से पकड़ा और उसके पास से 400 डॉलर भी बरामद हो गए हैं. उसे दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है, जिसने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.' उन्होंने कहा कि कर्मचारी के काम करने की परमिट रद्द कर दी जाएगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
दिल्ली एयरपोर्ट, इंदिरा गांधी एयरपोर्ट, एयरपोर्ट कर्मचारी गिरफ्तार, दिल्ली, Delhi Airport, IGI Airport, Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com