- दिल्ली एनसीआर के मुंडका में बनेगा खेल विश्वविद्यालय
- ग्रेजुएशन, पीजी और पीएचडी के कोर्स होंगे
- खिलाड़ियों को करियर बनाने में मिलेगी मदद
दिल्ली-एनसीआर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी. इसके लिए दिल्ली सरकार के कैबिनेट ने बिल को मंजूरी दे दी है. अब इसे एलजी अनिल बैजल के पास भेजा जाएगा. उनकी स्वीकृति के बाद यह बिल विधानसभा में आएगा. इस खेल विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग डिग्रियां दी जाएंगी. इन डिग्रियों के आधार पर इस यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट अलग-अलग जगह एप्लाई कर सकेंगे. यहां की डिग्री अन्य विश्वविद्यालयों की डिग्रियों के बराबर मानी जाएगी.
दिल्ली सरकार के मुताबिक इस विश्वविद्यालय के शुरू होने पर खिलाड़ी अपने खेल विशेष पर पूरा फोकस कर सकेंगे. यह यूनिवर्सिटी अपने स्कूल, कॉलेज भी खोल सकेगी.
इस यूनिवर्सिटी के लिए मुंडका में 90 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है.इस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर खेल क्षेत्र से ही होंगे. इसमें स्नातक (ग्रेजुएशन), स्नातकोत्तर (पीजी) और पीएचडी की जा सकेगी.
अब आधी रात तक रामलीला में बजा सकते हैं 'लाउडस्पीकर', दिल्ली सरकार ने किया ऐलान
VIDEO : स्वच्छता सिर्फ शब्द नहीं, जिंदगी का हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं