विज्ञापन
This Article is From Jul 02, 2018

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत

दिल्ली एनसीआर में मौसम ने सोमवार शाम को अचानक करवट ली. राष्ट्रीय राजधानी के लगभग सभी इलाकों में शाम को जोरदार बारिश हुई.

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के बाद मिली गर्मी से राहत
दिल्ली-एनसीआर में सोमवार शाम को झमाझम बारिश हुई.
  • दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश
  • बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई
  • मुंबई और शिमला में भी भारी बारिश
नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में मौसम ने सोमवार शाम को अचानक करवट ली. राष्ट्रीय राजधानी के लगभग सभी इलाकों में शाम को जोरदार बारिश हुई. इससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली. बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई.  
 
यह भी पढ़ें : आज देश के कई हिस्सों में है भारी बारिश का अनुमान, जानिये आपके प्रदेश का क्या रहेगा हाल

दिल्ली एनसीआर के अलावा हिमालय की तराई से लेकर पूर्वी, पूर्वोत्तर और उत्तरी राज्यों सहित देश के अधिकांश इलाकों में मॉनसून की झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर पश्चिमी मॉनसून की सक्रियता को देखते हुए हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तरी हरियाणा, छत्तीसगढ़, उड़ीसा गोवा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कोंकण और रायलसीमा तथा तटीय कर्नाटक और पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ इलाकों में तेज और मूसलाधार बारिश का दौर अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा. इन इलाकों में पांच जुलाई तक मॉनसूनी बारिश का दौर जारी रहेगा.
 

इन सबके अलावा मुंबई के कई इलाकों में और हिमाचल प्रदेश के शिमला में भी भारी बारिश हुई है. वहीं, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से बादल छाये रहने के कारण तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई थी. मौसम विभाग ने 4 और 5 जुलाई को भी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आंशिक बादल छाये रहने और 6 जुलाई को बादल साफ रहने का अनुमान लगाया है. वहीं, आठ जुलाई को दिल्ली में कुछ इलाकों में हल्की से तेज बारिश होने की संभावना भी जताई गई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Hits In Delhi NCR, Heavy Rain, Monsoon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com