विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2017

स्थगित हो बैंकों से आधार को अनिवार्य जोड़ने का काम : एआईबीओसी

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही दिन में रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक खाते से जैविक पहचान संख्या आधार को जोड़ना सांविधिक रूप से अनिवार्य है.

स्थगित हो बैंकों से आधार को अनिवार्य जोड़ने का काम : एआईबीओसी
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: बैंक कर्मचारियों के एक संगठन ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी) ने बैंक खातों से आधार जोड़ना अनिवार्य किये जाने का शनिवार को विरोध किया. उसने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय आधार कार्ड के संबंध में अंतिम फैसला नहीं सुना दे तब तक के लिए इसे स्थगित किया जाना चाहिए. संगठन ने बयान जारी कर कहा, सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आधार कार्ड जोड़ना पूरी तरह से ऐच्छिक है न कि अनिवार्य.

यह भी पढ़ें : बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने के मामले पर RBI ने दिया यह बयान

उल्लेखनीय है कि शनिवार को ही दिन में रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक खाते से जैविक पहचान संख्या आधार को जोड़ना सांविधिक रूप से अनिवार्य है. एक अन्य संगठन ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉयज एसोसिएशन ने बैंकों को आधार केंद्र शुरू करने का निर्देश मिलने का विरोध किया था.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com