दिल्ली के मख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Kejriwal Bail) को शराब नीति घोटाला मामले (Delhi Liquor Policy Case) में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. मनीष सिसोदिया के बाद अब केजरीवाल भी जेल से बाहर आने वाले हैं. हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच ये खबर आम आदमी पार्टी के लिए किसी जश्न से कम नहीं है. पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. तो वहीं विपक्ष उन पर निशाना साध रहा है. बेल मिलने के बाद कौन केजरीवाल के सपोर्ट में और कौन कर रहा तंज, देखिए.
जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी को कोट किया, जिसमें उन्होंने केजरीवाल की गिरफ्तारी को अवैध नहीं माना है. बीजेपी नेता का कहना है कि केजरीवाल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए, जेल वाला सीएम अब बेल वाला सीएम हो गया है.उनमें नैतिकता नहीं बची है. अगर केजरीवाल सच्चे हैं तो कोर्ट ने शर्तें क्यों लगाई. कोर्ट ने केजरीवाल को आइना दिखाया है. केजरीवाल को पद पर रहने का अधिकार नहीं है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
केजरीवाल सच्चे, ईमानदार और देशभक्त
मनीष सिसोदिया ने कहा कि एक बार फिर से साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार, देशभक्त नेता इस देश में नहीं है. उनको गिरफ़्तार करने के लिए बीजेपी ने हज़ारों तरह की साजिश रची, उन्हें जेल में डाला. लेकिन सुप्रीम कोर्ट की वजह से आज सच्चाई की जीत हुई और झूठ का पर्दाफाश हुआ है.
#WATCH ये एक बार फिर साबित हो गया है कि अरविंद केजरीवाल जैसा सच्चा, ईमानदार, देशभक्त नेता इस देश में नहीं है। जिनको गिरफ़्तार करने के लिए भाजपा ने हज़ारों तरह की साजिश रची। उन्हें जेल में डाला। आज सुप्रीम कोर्ट का हम धन्यवाद करते हैं जिनके कारण आज सच्चाई की जीत हुई है और झूठ का… https://t.co/abdxvjgjJE pic.twitter.com/ucim7DlHHT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
ये तो होना ही था, ये तमाचे जैसा
अरविंद केजरीवाल को ज़मानत मिलने पर आरजेडी नेता मनोज कुमार झा ने खुशी जताई और बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, " ये तो होना ही था और ये हर एक केस में होगा क्योंकि सारे केस फेक बनाए गए थे. उनका कहना है कि हेमंत सोरेन के केस में हाई कोर्ट की टिप्पणी और आज इस केस में जो भी हुआ, वह तमाचे जैसा है. उन्होंने कहा कि सिर्फ ED,IT, CBI को ही ये तमाचा नहीं बल्कि उनको भी पड़ा है जो ये योजना बनाते हैं. इसके साथ ही उन्होंने AAP और पार्टी की पूरी टीम को बधाई दी.
#WATCH दिल्ली: कथित आबकारी नीति घोटाले में CBI द्वारा दर्ज़ भ्रष्टाचार के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा CM अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर राजद नेता मनोज कुमार झा ने कहा, " ये तो होना ही था और ये हर एक केस में होगा क्योंकि सारे केस बीजेपी के ऑफिस में फेक बनाए गए थे...हेमंत… pic.twitter.com/GFhcrbrexR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
राघव चड्ढा ने कहा कि केजरीवाल लंबे समय के बाद लौट रहे हैं. वह इसके लिए सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हैं, उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति का एक ब्रांड है. उनकी बढ़ती लोकप्रियता की वजह से उनको 6 महीने के लिए जेल जाना पड़ा. लेकिन वह फिर से लौट रहे हैं. आज दिल्ली की सभी मां-बहन खुशी मना रही हैं. आने वाले समय में AAP और मजबूत होगी.
#WATCH सुप्रीम कोर्ट द्वारा CM अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दिए जाने पर AAP सांसद राघव चड्ढा ने कहा, "एक लंबे समय के बाद अरविंद केजरीवाल जी लौट रहे हैं इसके लिए मैं सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देता हूं... अरविंद केजरीवाल सिर्फ एक नाम नहीं है, बल्कि ईमानदार राजनीति का एक ब्रांड है। उनकी… pic.twitter.com/AykFq9axVz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 13, 2024
बाहर आएंगे केजरीवाल
सीएम केजरीवाल को जेल से बाहर आने के बाद सुप्रीम कोर्ट की शर्तों को मानना होगा.पिछली बार कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल से पहले मनीष सिसोदिया को भी कुछ दिन पहले ही जमानत दी थी. मनीष सिसोदिया के जेल से बाहर आने के बाद बीआरएस नेता के कविता भी जमानत पर जेल से बाहर आई चुकी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं