विज्ञापन
This Article is From Aug 02, 2020

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद से की पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की कथित साजिश के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद से पूछताछ की है.

उत्तर पूर्वी दिल्ली दंगों को लेकर पुलिस ने जेएनयू के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद से की पूछताछ
उमर खालिद (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस ने फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों की कथित साजिश के सिलसिले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद से पूछताछ की है. बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को दंगों के पीछे एक कथित साजिश के सिलसिले में खालिद से पूछताछ की. उनका मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.'' 

इससे पहले, खालिद के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने प्राथमिकी में दावा किया है कि सांप्रदायिक दंगे ‘पूर्व निर्धारित साजिश' के तहत भड़काए गए थे जिसे कथित तौर पर खालिद और दो अन्य लोगों ने मिलकर रचा था. 

खालिद ने कथित रूप से दो अलग-अलग स्थानों पर भड़काऊ भाषण दिया था और लोगों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के भारत दौरे के दौरान सड़कों पर आने और सड़कों को अवरुद्ध करने की अपील की थी ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों को पता चले कि देश में अल्पसंख्यकों के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com