प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली:
दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने समाज के दो ठेकेदारों को गिरफ्तार किया है. दोनों ने 1 जनवरी को ही बिसरख के रहने वाले दो लड़कों और एक लड़की को पीटते हुए विडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया था. वीडियो वायरल होने के बाद बिसरख कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दोनों लड़कों संजीव उर्फ सोनू और अनुज को गिरफ्तार कर लिया है.
नोएडा एक्टेंसन में दो युवक और एक युवती के साथ मारपीट करने के वायरल हुए वीडियो में समाज का एक ठेकेदार दोनों युवकों और युवती को डंडे से बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है.
युवती पर रंगरेलियां मनाने का आरोप लगाते हुए भद्दी –भद्दी गालियां दे रहा है, जबकि उसका एक साथी वीडियो बना रहा है. युवक-युवती गिड़गड़ा रहे हैं. एक युवक हाथ में डंडा लेकर एक युवती और उसके दो साथियों को पीट रहा है.
युवकों ने बताया कि वह उनकी चचेरी बहन है. वह यहां घूमने आए हैं, लेकिन आरोपी रंगरेलियां मनाने की बात कर उन्हें बेरहमी से पीट रहा है, जबकि उसका साथी वीडियो बना रहा है.
वीडियो बना रहा आरोपी बता रहा है कि वह गौतमबुद्धनगर के बिसरख गांव के समीप है. एक महिला और बुजुर्ग खड़े होकर यह तमाशा देख रहे हैं, लेकिन मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है, जबकि युवक-युवती आरोपियों से हाथ जोड़कर गिड़गड़ा रहे हैं, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है.
वीडियो में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने आरोपियों की पहचान संजीव उर्फ सोनू और अनुज के रूप में की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पकड़े जाने पर आरोपी दोनों आरोपी स्वीकार कर रहे है गलती हो गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं