प्रतीकात्मक चित्र
- व्यक्ति को बैग में 10 गोलियां छुपाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया.
- बैग से .32 कैलिबर की दस गोलियां बरामद की गयीं.
- एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.
नई दिल्ली:
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक व्यक्ति को बैग में 10 गोलियां छुपाकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. हवाई अड्डा सुरक्षा में शामिल एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को सुबह करीब सात बजे पहुंचा हीरामणि सुरक्षा जांच से गुजर रहा था तभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक कर्मी ने उसके सामान में गोली जैसी कुछ चीजों को खोज निकाला.
उन्होंने बताया, ‘उसके बैग से .32 कैलिबर की दस गोलियां बरामद की गयीं. जब वह इसके लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका तब उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.’ उन्होंने बताया कि वह विमान से बेंगलुरू जाने वाला था.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indira Gandhi International Airport