प्रतीकात्मक तस्वीर
गाजियाबाद:
गणतंत्र दिवस पर गाजियाबाद के सेंट्रल पार्क में 111 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा. स्वयंसेवी संस्था उत्थान समिति के प्रमुख सतेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी रितु महेश्वरी शहर के राजनगर इलाके में स्थित सेंट्रल पार्क में यह तिरंगा फहराएंगी. उन्होंने अपनी सहमति दे दी है. सिंह ने बताया कि सेंट्रल पार्क को आधुनिक मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है. यहां एक पुस्तकालय की स्थापना की जा रही है. पैदल मार्ग के किनारे स्पीकर लगाए गए हैं जो लोगों की सैर के समय हल्का संगीत बजाएंगे. पार्क में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है.
उन्होंने बताया कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण और कोलंबिया एशिया अस्पताल शहर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने और शिक्षित भारत पहल में योगदान दे रहे हैं. कोलंबिया एशिया अस्पताल के महाप्रबंधक सत्यनारायण ने कहा, "अगर चार फीट ऊंचे चबूतरे को भी जोड़ लिया जाए तो तिरंगे की कुल ऊंचाई 115 फीट हो जाएगी. इसके खंभे को शुद्ध स्टील से बनाया गया है. कुल लागत दस लाख रुपये की आई है."
VIDEO: तिरंगा बेच रहे इन बच्चों को भला क्या मालूम, गणतंत्र दिवस क्या है...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं