विज्ञापन
This Article is From Apr 25, 2020

नोएडा में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 112

Noida Coronavirus Updates: दिल्ली से सटे नोएडा में कारोना संक्रमित मरीजों की संख्या का बढ़ना लगातार जारी है और यह हॉटस्पॉट बना हुआ है. शनिवार को भी जनपद में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं.

नोएडा में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 112
नोएडा:

Noida Coronavirus Updates: दिल्ली से सटे नोएडा में कारोना संक्रमित मरीजों की संख्या का बढ़ना लगातार जारी है और यह हॉटस्पॉट बना हुआ है. शनिवार को भी जनपद में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. इसके साथ ही जनपद में इस वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 112 हो गया है. नोएडा के सेक्टर 45, 80 और 18 में ये नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं.

भारत पूरे विश्वास और एकजुट तरीके से कोरोनावायरस के संग संघर्ष कर रहा है, बावजूद इसके खतरनाक वायरस का प्रकोप कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से शनिवार शाम को जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस से अब तक 779 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 24942 हो गई है. अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो आपको बता दें कि कोरोना के 1490 नए मामले सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हुई है. 24 घंटे में अब तक सबसे ज्यादा मौत के मामले सामने आए हैं. हालांकि, इस खतरनाक बीमारी से अब तक 5210 मरीज ठीक को चुके हैं. बता दें कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) लगाया गया. यह लॉकडाउन 3 मई तक जारी रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Coronavirus Updates, Gautam Budh Nagar, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com