विज्ञापन
This Article is From May 08, 2020

नोएडा में कोरोनावायरस के 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 214 हुई

Noida Coronavirus Update: यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक होने के बाद 10 मरीजों को घर भेज दिया गया. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को 210 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 12 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, जबकि 198 लोगों की रिपोर्ट ठीक आई है.

नोएडा में कोरोनावायरस के 12 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 214 हुई
Noida Coronavirus Update: जिले में 118 लोग उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं
नोएडा:

Noida Coronavirus Update: दिल्ली से सटे नोएडा (जनपद गौतम बुद्ध नगर) में शुक्रवार को कोविड-19 की आई जांच रिपोर्ट में 12 और लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं. इसके साथ ही जिले में इस जानलेवा वायरस से संक्रमितों की संख्या 214 हो गई है. वहीं यहां के विभिन्न अस्पतालों से उपचार के दौरान ठीक होने के बाद 10 मरीजों को घर भेज दिया गया. जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि गुरुवार को 210 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें 12 मरीज कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए, जबकि 198 लोगों की रिपोर्ट ठीक आई है.

उन्होंने बताया कि सेक्टर-9 में रहने वाली 18 वर्षीय व 30 वर्षीय दो महिला, तथा 26 वर्षीय व 50 वर्षीय पुरुष कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. सेक्टर-19 में रहने वाली 59 वर्षीय एक महिला तथा 60 वर्षीय पुरुष कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. उन्होंने बताया कि सेक्टर-10 में रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला तथा सेक्टर-150 में रहने वाली 42 वर्षीय एक महिला कोविड-19 से संक्रमित मिली हैं. जलवायु विहार में रहने वाले 20 वर्षीय एक युवक, तथा याकूबपुर गांव में रहने वाला 25 वर्षीय युवक कोविड-19 से ग्रसित पाए गए हैं. ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-चाई में रहने वाला 42 वर्षीय एक व्यक्ति भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है.

उन्होंने बताया कि सेक्टर-22 में रहने वाले एक व्यक्ति की ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है. उन्होंने बताया कि एसएसपीएचजीटीआई अस्पताल से आठ मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई जबकि दो मरीज शारदा अस्पताल से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं. उन्होंने बताया कि आज पाए गए मरीजों को मिलाकर जनपद गौतम बुद्ध नगर में अब तक 214 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं. अध‍िकारी ने बताया कि 118 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 95 लोग विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है. उन्होंने बताया कि 332 लोगों को पृथक वास में रखा गया है.

सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि अब तक 3,898 लोगों का कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है. उन्होंने बताया कि सेक्टर 8, 9 व 10 की झुग्गी बस्तियों में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है. इन जगहों पर अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित 40 मरीज मिल चुके हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Coronavirus Update, Coronavirus Lockdown, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com