विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

एक्वा लाइन पर सात सितंबर से बहाल होगा मेट्रो परिचालन

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक-चार के तहत जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) एक्वा लाइन पर सात सितंबर से मेट्रो परिचालन पुन: शुरू करेगा.

एक्वा लाइन पर सात सितंबर से बहाल होगा मेट्रो परिचालन
एक्वा लाइन पर सात सितंबर से मेट्रो परिचालन पुन: शुरू होगा.
नोएडा:

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अनलॉक-चार के तहत जारी किए गए नए दिशा-निर्देशों के अनुसार नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) एक्वा लाइन पर सात सितंबर से मेट्रो परिचालन पुन: शुरू करेगा. एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितु माहेश्वरी ने बताया कि सात सितंबर से एक्वा लाइन पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच मेट्रो फिर से चलाई जाएंगी.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रोटोकॉल व आवास तथा शहरी मामलों के मंत्रालय के दिशा- निर्देशों के अनुसार मेट्रो रेल को चलाया जाएगा और कोविड-19 को फैलने से रोकने के सभी तरीकों का इस दौरान पालन सुनिश्चित किया जाएगा. कोरोना वायरस के कारण मार्च के अंतिम सप्ताह से एक्वा लाइन पर मेट्रो का परिचालन बंद है. एनएमआरसी ने मेट्रो परिचालन बहाल करने के लिए अपनी तैयारियां पहले ही कर ली हैं.



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com