विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

जल्द कम हो सकता है मेट्रो किराया

मेट्रो के बढ़े किराए को लेकर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशेष सेशन बुलाया फिर आंदोलन करने को पूरी पार्टी सड़कों पर उतर गई.

जल्द कम हो सकता है मेट्रो किराया
(फाइल फोटो)
नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के किराये में साल भर में दूसरी बार बढ़ोतरी के बाद हो रहे विरोध को देखते हुए केंद्र किराए में कमी करने पर विचार कर रहा है, यात्रियों के दबाव और चौतरफ़ा राजनीतिक विरोध के चलते ये फ़ैसला जल्द लिया जा सकता है.
 मेट्रो के बढ़े किराए को लेकर पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विशेष सेशन बुलाया फिर आंदोलन करने को पूरी पार्टी सड़कों पर उतर गई. उधर दूसरी तरफ़ बीजेपी के अंदर से भी मेट्रो किराए कम करे जाने को लेकर आवाज़ें उठने लगी हैं.

दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवारी बुधवार को मेट्रो किराए घटाए जाने की मांग को लेकर शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी से मिले थे, जिसके बाद एनडीटीवी से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि केंद्र ने संकेत दिए हैं कि वह किराया निर्धारण समिति को पांच से 12 किलोमीटर और 12 से 21 किलोमीटर के स्लैब में कुछ राहत देने के लिए कह सकते हैं.

यह भी पढ़ें : मेट्रो जरूरी, लोगों को निर्माण के दौरान सहयोग करना चाहिए: बॉम्‍बे हाई कोर्ट

मनोज तिवारी ने कहा कि  'मंत्री जी ने कहा कि जल्द राहत दी जाएगी 5 से 21 किलोमीटर चलने वालों को राहत मिलेगी हो सकता है दिवाली तक ये हो जाए. साथ ही उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी पूरे मामले पर राजनीती कर रही है वो जब मई माह में बोर्ड की मीटिंग में गए थे तब क्यों नहीं बोले.

VIDEO : दिल्ली मेट्रो के किराए में मिलेगी राहत?​


सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक 5 से 12 किलोमीटर और 12 से 21 किलोमीटर के किराए मे 5 रुपए तक की कटौती की जा सकती है अभी 5 से 12 किलोमीटर की क़ीमत 30 रुपए है और 12 से 21 किलोमीटर तक का किराया 40 रुपए है. दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी शुक्रवार को मेट्रो का किराया कम करने के लिए शहरी विकास मंत्रालय के बाहर प्रदर्शन करेगी .

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com