दिल्ली बीजेपी का दफ्तर...
- दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कही थीं कई बातें
- जीते पार्षदों पर नहीं, विधायकी चुनाव हारों पर दांव
- दि्ल्ली बीजेपी कार्यालय में चलती रही नारेबाजी
नई दिल्ली:
दिल्ली एमसीडी चुनावों को लेकर दिल्ली बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है. लेकिन, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा था कि इस बार टिकट बंटवारे में भाई-भतीजावाद नहीं चलेगा. साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि पार्टी इस बार वर्तमान पार्षदों को टिकट नहीं देगी.
बीजेपी ने कहा था कि इस बार निगम चुनाव में किसी बड़े नेता के रिश्तेदारों और जिलाअध्यक्ष को टिकट नहीं मिलेगा वहीं जब दूसरी सूची आई तो दावों और हकीकत में फर्क दिखाई दे रहा है. ऐसे कई बड़े नेता अपने रिश्तेदार या खुद को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं. भाजपा के पदाधिकारियों को टिकट दिया गया है. देखा जाए तो यह अपने आप में आश्चर्य की बात है कि बीजेपी ने जीते पार्षदों पर कम विधायकी चुनाव में हारे लोगों पर दांव खेला है.
पार्टी के इस कदम से दिल्ली बीजेपी कार्यालय में आज दिनभर नेताओं का जमावड़ा रहा और नारेबाजी चलती रही.
जिन पदाधिकारियों को टिकट दिया गया है, उनकी सूची इस प्रकार है.

- सदर बाज़ार से जय प्रकाश(उपाध्यक्ष),
- रोहिणी एफ़ से प्रीति अग्रवाल(प्रदेश सचिव)
- पूनम पराशर झा( महिला मोर्चा अध्यक्ष) को मबरकपूर डबास से टिकट मिला है. अनिल झा की पत्नी हैय झा पहले किराड़ी से विधायक रह चुके हैं.
- राजकुमार बल्लान को ब्राह्मपुरी से टिकट मिली है मयूर विहार ज़िला प्रभारी और पूर्व ज़िला अध्यक्ष थे.
- विपिन बिहारी पतपतगंज से टिकट मिला है ये पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष है.
- नंदिनी शर्मा को मालवीय नगर से टिकट मिला है और ये पिछला विधानसभा चुनाव लड़ चुकी है मालवीय नगर विधानसभा से.
- विनय रावत को पीरगाढ़ी से टिकट मिला है. ये बाहरी दिल्ली ज़िला भाजपा के अध्यक्ष रहे हैं.
- विनोद कुमार बिनी के भाई राजीव चौधरी को दल्लूपुरा (पूर्वी दिल्ली नगर निगम) से टिकट मिला है.
- शिखा राय को भी टिकट मिला जो विधायकी चुनाव हार चुकी हैं.
- जय प्रकाश को टिकट दिया है जो विधायकी चुनाव हार चुके हैं
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
MCD Elections 20174, MCD Polls, Delhi BJP