विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

उपराज्यपाल ने दिल्ली में नीट और जेईई की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की आपत्ति के बावजूद यहां जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है.

उपराज्यपाल ने दिल्ली में नीट और जेईई की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दी
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली सरकार की आपत्ति के बावजूद यहां जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने की अनुमति दे दी है. सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि यहां जेईई और नीट की परीक्षाएं आयोजित करने का प्रस्ताव दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की पिछली बैठक में रखा गया था. इस बैठक में उप राज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हिस्सा लिया था.

सूत्रों ने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार ने शनिवार को उप राज्यपाल को भेजी अपनी फाइल में विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर परीक्षाएं नहीं कराने की सिफारिश की. दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भी महामारी के मद्देनजर जेईई और नीट की परीक्षाएं नहीं कराने का निर्णय लिया था. लेकिन उप राज्यपाल ने ये परीक्षाएं आयोजित करने की इजाजत देते हुए फाईल लौटा दी.''

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com