अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)
- कहा, इन संस्थाओं को दिल्ली सचिवालय से चलाने की कोशिश होती है.
- कहा कि इससे उन्हें कर्मचारियों की भर्ती करने में मदद मिलेगी.
- बैठक में अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शहर के अस्पतालों के लिए शक्तियों के विकेंद्रीकरण की पैरवी करते हुए गुरुवार को कहा कि इससे उन्हें कर्मचारियों की भर्ती करने में मदद मिलेगी. आधिकारिक बयान के अनुसार केजरीवाल ने कहा, ‘सबसे बड़ी रुकावट यह रही है कि इन संस्थाओं को दिल्ली सचिवालय से चलाने की कोशिश होती रही है.’ उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, विभाग के अधिकारियों और संबंधित इलाकों के विधायकों के साथ बैठक में अस्पतालों के कामकाज की समीक्षा की. बैठक में यह सूचित किया गया कि अस्पतालों के लिए शक्तियों के विकेंद्रीकरण से संबंधित फाइलें मंजूरी के लिए उप राज्यपाल के पास भेज दी गई हैं.
VIDEO : बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराएगी दिल्ली सरकार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
VIDEO : बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थयात्रा कराएगी दिल्ली सरकार
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं