विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2016

जेएनयू से छात्र के लापता होने का मामला, हाईकोर्ट ने कहा - संबंधित हर शख्स को खंगाला जाए

जेएनयू से छात्र के लापता होने का मामला, हाईकोर्ट ने कहा - संबंधित हर शख्स को खंगाला जाए
जेएनयू का लापता छात्र नजीब अहमद (फाइल फोटो).
नई दिल्ली: जेएनयू से लापता छात्र नजीब अहमद के मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर है. हर उस शख्स को खंगाला जाए जो मामले पर रोशनी डाल सकता है.

हाईकोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस जल्द से जल्द 9 छात्रों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराए. साथ ही उनके राज्यों में जाकर जांच की जाए. जेएनयू के बाहर के दो छात्रों के कमरों पर निगरानी रखकर डाग स्क्वाड के साथ जांच जारी रखी जाए. इस मामले की अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी.

वहीं दिल्ली पुलिस ने मामले में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की. पुलिस ने बताया कि 560 पुलिस कर्मियों की टीम ने दो दिन तक डाग स्क्वाड के साथ पूरे परिसर को खंगाला. पुलिस को कुछ जानकारी मिली है जिसके आधार पर जांच हो रही है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जेएनयू, जेएनयू का लापता छात्र नजीब अहमद, दिल्ली हाईकोर्ट, JNU, Missing JNU Student Najeeb Ahmad, Delhi High Court
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com