विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

गुरुग्राम में राम रहीम की संपत्तियों और खातों का विवरण जुटाया गया

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर प्रशासन ने डेरा प्रमुख की संपत्तियों और बैंक खातों का पता किया

गुरुग्राम में राम रहीम की संपत्तियों और खातों का विवरण जुटाया गया
गुरुग्राम में डेरा सच्चा सौदा की संपत्तियों और बैंक खातों की जानकारी जुटा ली गई है.
  • एसडीएम और तहसीलदारों को रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश दिए गए
  • डेरा सच्चा सौदा की किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री न होने देने के निर्देश
  • जानकारी राज्य सरकार के जरिए उच्च न्यायालय भेजी जाएगी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
गुरुग्राम: डेरा सच्चा सौदा पर प्रशासन शिकंजा कस रहा है. गुरुग्राम प्रशासन ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपत्तियों तथा बैंक खातों की जानकारी जुटा ली है. पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने आदेश दिया था कि हरियाणा और अन्य राज्यों में डेरा समर्थकों द्वारा संपत्ति को पहुंचाए गए नुकसान की भरपाई डेरा प्रमुख की संपत्तियों को जब्त करके की जाए. इसके बाद यह कदम उठाया गया.

गुरुग्राम के उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने सभी सब डिवीजनल मजिस्ट्रेटों और तहसीलदारों को सभी संबंधित रिकॉर्ड जुटाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस बात के भी निर्देश दिए हैं कि यह भी सुनिश्चित किया जाए कि डेरा सच्चा सौदा की कोई भी संपत्ति खरीदी और बेची न जाए. जानकारी को राज्य सरकार के जरिए उच्च न्यायालय भेजा जाएगा.’’ उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में स्थित डेरा सच्चा सौदा के ‘चर्चा घर’ पर संबंधित एसडीएम नजर रख रहे हैं.

VIDEO : विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई

अधिकारी ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की भी अपील की.
(इनपुट भाषा से)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com