विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2017

दिल्ली : चोरी के मोबाइल बेचने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 1.35 करोड़ रुपये के 735 फोन बरामद

दिल्ली : चोरी के मोबाइल बेचने वाले गिरोह के 8 सदस्य गिरफ्तार, 1.35 करोड़ रुपये के 735 फोन बरामद
प्रतीकात्मक चित्र
  • चोरी के मोबाइल के IMEI नंबरों को मिटाकर फिर से बेचते थे
  • गिरफ्तार किए गए लोगों में एक इंजीनियर भी शामिल
  • पकड़े गए लोगों के पास से चोरी की तीन कारें भी बरामद
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गिरोह के आठ संदिग्ध सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो चोरी के मोबाइल के आईएमईआई नंबरों को मिटाकर फिर से बेचते थे. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पूर्व) रोमिल बानिया ने बताया कि पुलिस ने उनसे 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के 735 मोबाइल फोन बरामद किया है.

उन लोगों के पास से चोरी की तीन कारें और मोबाइल फोन के 'अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान' (आईएमईआई) संख्याओं को मिटाने में प्रयोग किए जाने वाले कई उपकरणों को भी बरामद किया गया. उस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक व्यक्ति इंजीनियर है, जो कथित तौर पर चोरी के मोबाइल फोन का आईएमईआई नंबरों को बदलता था.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर 21 फरवरी को तीन लोगों - शकील अहमद उर्फ सईद, असलम और रिंकू को ओखला इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. पूछताछ करने के बाद बाकी लोगों को पकड़ा गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मोबाइल चोरी, Mobile Theft, मोबाइल फोन, Mobile Phone, दिल्ली पुलिस, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com